शनिवार, 19 मार्च 2022

किताबों में

 


ये मत कहना कि सिर्फ सफेद पन्नों पर काले हर्फ पड़े किताबो में
आसमान में ऊंचे उड़ते झूठ के काले सच खड़े किताबों में

क्या गलियाँ, क्या मुहल्ले, कभी घूम कर देखो होता है पूरा शहर किताबों में
पहले पहले दुनिया आपको पागल समझती है, होता है एसा जहर किताबों में

डूबा रहता है आजकल एक बंजारा, जिसको पहले थी रस्क किताबों में
फिर उसी ने बैठकर पेड़ की छांव में,  पलटे पन्ने तो पाया अपना इश्क किताबों में

अल्फाज तो लिखे होते हैं सभी में मगर आपके अपने ज़ज्बात मिल जाते हैं कई किताबों में
उद , गुलाब,  कपूर बहुत से होंगे तुम्हें महकाने वाले , महकने का अंदाज अलग है नई किताबों में

छापे खाने बंद हो जाते लेखक बर्बाद हो जाते,  कुछ न होता अगर किताबों में
आज भी हर जुबान पर है,महान हस्तियों ने यूँ ही नहीं खपाया सर किताबों में

✍ - @vikas_verse


शराब से भी बेहतर हो

  शराब से भी बेहतर हो तुम तेरे साथ ने मुझे इस जहाँ के क़ाबिल बना दिया, इतनी ख़राब हो क्या तुम? मदहोशी पुरानी सी लगती है निगाहों में, शराब हो...