समीक्षा - मुसाफ़िर ! ठहर जा
हमारे ज़ज्बात हमारी जिंदगी का एक हिस्सा है , जो हर दिल महसूस कर सकता है लेकिन उन जज्बातों को उतना ही जिवित रूप में लिखना सबके मुकद्दर में नहीं होता,
यह खूबसूरत कलाकारी देखने को मिलती है किताब "मुसाफ़िर!ठहर जा " में जिसको लिखने वाले हैं हमारे प्रिय मित्र jai vadhwani,
प्रेम और जिन्दगी के अर्थ को बखूबी काग़ज़ पर उतारती हुई कविताओं का यह संग्रह, दुनिया, प्रेम और जिन्दगी के प्रति एक नया नजरिया विकसित करता हैं |
कहानियाँ कहती 3,4 पेज की बड़ी कविता भी इस किताब मे मौजूद है और
"एक इशारा भर" pg-44
जैसी गहरी बात कहती छोटी कविताएँ भी लिखी गई है
शीर्षक से मालूम होता होगा कि यात्रा वृतांत की कविताएं मिलेगी लेकिन कवि ने जिन्दगी को सफर मानकर मुसाफ़िर हो जाने को ही अपनी यात्रा माना है, और मुसाफ़िर को ठहरने की सलाह देने के पीछे शायद कवि का इरादा रहा होगा कि जिंदगी सिर्फ भागते हुए न जी कर कुछ पड़ावों पर रुक कर रास्तों का आनंद लेना भी जरूरी है |
किताब में प्रेम को एक स्तर ऊँचा उठाती कविताएँ मिलेगी जैसे
"बारिश तप्ती दोपहर की" pg 113
"कुल्हड़ की कड़क चाय" pg- 41
"प्रेम के मानक" pg- 46
महीने के वो चार दिन pg- 62
इन कविताओं की भाषा शैली इतनी सरल है कि कोई भी पढ़कर उन भावों को छू सकता है |
और समाज को उसका आईना दिखाती कविताओं संकलन भी है जैसे
" सिसकियों के संग" pg- 35
"वज़ूद चेहरे का " pg- 60
"#metoo बहुत हो गया " pg- 56
पिछले करीब 2 साल से विश्व व्याप्त महामारी का और महामारी के कारण बढ़ी बंदिशों का असर मुसाफ़िर पर भी देखने को मिलता है और उस भावों को कविता
"जिंदगी बड़ा धीरे चल रही हो" pg- 83
या "सांसो की काला बाजारी" pg-86
में महसूस किया जा सकता है |
ना चाहते हुए भी अगर नकारात्मक बिंदु की बात करूँ तो यही है कि ज़ज्बात तो पाठक स्पर्श कर पाएंगे लेकिन वो अंदाज जो मुसाफ़िर खुद सुनाएगा उस तक पहुंचना मुस्किल होगा क्योंकि
कहानियाँ होती सब की है, मगर उसको कविता में लिखकर हर कोई पढ़ नहीं पाता
- Vikas verse