गुरुवार, 27 मार्च 2025

लतीफ़


 ek शाम 

एक सुबह और एक शाम है मेरे पास

उनके पास दुनिया जहाँ का जुनून है 

आओ देखो आराम है मेरे पास 

सुबहें मुझे मुझ से मिलाती है, जब मैं, “मैं” था

जब मैं सुबह को बड़ी ख़ुशी से अलविदा कहता था

शामें मुझे यहाँ रोकने का बहाना लेकर आती है

और सुबह से मिलने का एक हौंसला देकर जाती है।


दिन और रात को मैं छोड़ भी सकता हूँ 

मुझे मेरी और तुम्हारी सुबह और शाम चाहिए

जहाँ तुम मेरे से मिल सकते हो और शायद

तुम भी यहाँ ख़ुद से मिलते हो, 

मिलना बहुत खूबसूरत है क्योंकि जब रात दिन से मिलती है तो सुबह और दिन रात से मिलता है तो शाम बनती है । ये पहर खूबसूरत हैं क्योंकि मिलना बहुत ही सुंदर है,

तो तुम भी चलो और मैं भी चलता हूँ ख़ुद से मिलते है और तब शायद हम भी सुबह और शाम के जैसे लतीफ़ हो जाएँ ।


@vikas_verse

शनिवार, 8 मार्च 2025

Why Women’s day



It’s Only a POV

 तेरे कान के झुमके नाक की बाली

माथे का टीका होठों की लाली 

माँग का सिंदूर गले का हार 

पता नहीं क्यों मुझे लगता ये सब बेकार |


धातु की चीजों से मानव शरीर को सजा दी जा सकती  है 

सजाया नहीं  जा सकता 

तुम्हारे हाथों में चूड़ियाँ नहीं हथकड़ियाँ है 

तुम्हारे नाक और कानों में छेद नहीं तुम्हें दर्द में रखने की आदत है 

और तुम्हारी माँग में सिंदूर नहीं  रक्त वर्ण से परिचित करवाती दहलीज़ है जिसके अंदर तुम सिर्फ़ स्त्री हो जिसके बाहर तुम सबकुछ हो।

आदमी ने तो सिर्फ़ 

विरोधी विचारों का धीरे धीरे दहन किया,


जैसे पत्थर को तराशा जाये तो वो भगवान की मूरत लगते हैं 

ठीक वैसे ही आभूषण में औरतों के शरीर खूबसूरत लगते हैं 


Happy women’s Day



शनिवार, 1 मार्च 2025

चम्बा- City of Beauty

 मैंने पहली बार आसमान से बर्फ को गिरते हुए देखा था

मैंने बारिश के पानी की बूँदों को सफेद झाग जैसी बर्फ में तब्दील होते देखा 

देखते ही देखते मुझे लगा बारिश का गिरता हुआ पानी पारदर्शी ना रह कर इतना सफेद कैसे हो गया है 

और जब छत के नीचे से बाहर निकले तो चंद पलों में ही बर्फ़ मेरी टोपी पर जमा हो गई थी,

देवदार और चीढ के हरे पेड़ सफेद चादर से ढकने लगे थे 

काली सड़क पर भी ऐसा लग रहा था नमक की गाड़ी पलट गई हो 

टेम्परेचर एक साथ इतना गिर गया था कि जूते के अंदर मुझे पैर का पंजा महसूस भी नहीं हो रहा था 



चम्बा-

रावी के किनारे हिमालय की गोद में बसा एक ठहरा हुआ शहर जहाँ की वादियों की शांति और बाज़ार की चहल पहल का तालमेल दिन और रात के बीच, पहाड़ों में ढलती शाम के जैसा ख़ूबसूरत है 

मुझे यहाँ बहुत कुछ क़रीब से देखना था और …. और दूर से भी 


लेकिन ये सफ़र यहाँ से शुरू नहीं होता 

सफ़र शुरू होता है दिल्ली से 

मैं अपने दो दोस्तों के साथ दिल्ली के पोल्युशन और शोर से दूर निकल गया हिमाचल की ओर,

फिर हम पहुँचे पठानकोट 

पठानकोट से बस में हम पहुँचे डलहौज़ी 

night stay के बाद हमें आज dain kund निकलना था लेकिन बर्फबारी ज़्यादा होने के कारण वहाँ नहीं जा पाए और हमें आज ही निकलना पड़ा चंबा

तो २ घंटे के सफ़र के बाद फाइनली हम पहुँच गए चंबा  

और फिर आज हमने चंबा का मार्केट एक्स्प्लोर किया 

अगली सुबह हमने बाइक रेंट पर ली और निकला गए 

खज्जियार लेक जिसे मिनी स्टर्जलैण्ड भी कहते हैं 


खज्जियार से हम चले गए एक जगह जिसका नाम था जोत और वहाँ लोगो ने बताया की ग़दर के फर्स्ट पार्ट की शूटिंग यहीं हुई थी 

और ये जगह कुछ हाइट पर थी और यहाँ हमें बर्फ के अवशेष मिले 😅जी अवशेष क्यों की कल ही यहाँ स्नोफॉल हुआ था 

फिर कुछ वक्त बिताकर हम रात को वापस आ गए चंबा 


फिर अगली सुबह हमें बाइक वापस देनी थी तो उस से पहले मॉर्निंग में हम चले गए चंबा के चामुंडा माता के मंदिर 

जो कि हमारी प्रायोरिटी विजिट में नहीं था लेकिन जो हमने वाहन से चंबा और रावी का व्यू देखा

तो हमें लगा की “मां ये नी मेरिये” song यहीं पर बैठकर लिखा गया होगा 


और फिर हमने वापस जाने का प्लान बनाया लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था 

हम शाम को चंबा से निकल गए but due to some reason हमें वापस डलहौज़ी बनीखेत में रात को रुकना पड़ा और हम सुबह जब उठकर होते से बाहर आए तो हमने क्या देखा हमने देखा कुछ ऐसा नजारा जो हमने बनीखेत में एक्स्पेक्ट नहीं किया था 

हम स्नोफॉल तक नहीं जा पाए तो क्या हुआ लेकिन snow हम तक आ गई 

जी हम आप youtube पर नज़ारे देख सकते हो ।

शराब से भी बेहतर हो

  शराब से भी बेहतर हो तुम तेरे साथ ने मुझे इस जहाँ के क़ाबिल बना दिया, इतनी ख़राब हो क्या तुम? मदहोशी पुरानी सी लगती है निगाहों में, शराब हो...