शब्दों की दुनिया में मेरी रूह बसती है, जहाँ मैं अपनी भावनाओं, ख्यालों और अनुभवों को कविताओं, लेखों और हिंदी-उर्दू शायरी के रूप में बुनने की कोशिश करता हूँ। मेरी लेखनी समाज, प्रेम, जीवन और अनकही भावनाओं को छूने की कोशिश करती है, जिससे पाठकों के दिलों तक मेरी बात पहुँच सके।
मंगलवार, 29 जून 2021
मन करता हैं
किसी का घर टपकता देख मेरा धूप हो जाने का मन करता हैं
बहुतों को बोलता देख मेरा चुप हो जाने का मन करता हैं
तपते बदन को देख सावन हो जाने का मन करता है
आज के श्री राम देख रावन हो जाने का मन करता हैं
अलमारी की धूल को देख किताब हो जाने का मन करता हैं
हार के आंसुओ के हाथों में खिताब हो जाने का मन करता हैं
मंज़िल मिले, राहगीर देख रास्ते में खो जाने का मन करता हैं
डूबता चांद देखकर, बेचैनी में सो जाने का मन करता हैं
कड़वी सी सच्चाई देख पाप नहीं पुण्य धोने का मन करता हैं
मानव की फितरत देख बादल बन कर रोने का मन करता है
फुर्सत से कभी देख आईना डर जाने का मन करता हैं
आज घर पर बैठे बैठे ही घर जाने का मन करता हैं
सोमवार, 28 जून 2021
दोस्ती औऱ रिश्ता
》》दोस्ती और रिश्ता 《《
दोस्ती वो रिश्ता हैं जिसमें कोई रिश्ता नहीं होता
और इन दोनो चीजों का ताल्लुक दरिया और समंदर जैसा हैं
दोनों एक दूसरे पर खत्म होते हैं.
जब हम friends होते हैं तो तो इंतजार में रहते हैं कि कब relationship में आ जाएं
और जब हमारा कोई रिश्ता होता हैं तो सोचते हैं कि दोस्ती हो जाए |
और मुझे ऐसा लगता हैं की ये दोस्ती से रिश्ते में और रिश्ते से दोस्ती में जो रूपांतरण हैं ना, ये इस दुनिया की सबसे खूबसूरत
प्राकृतिक घटनाओं में से एक हैं ,
जब बाप बेटे दोस्त बनते हैं तो पता हैं क्या होता हैं
तब इंसान अपने हर सपने को भूल सकता हैं क्यों कि उस पल में एहसास ही ऐसा होता हैं
और जब दो दोस्त अपने रिश्ते का इजहार करते हैं तो पता हैं क्या होता है
तब ज्येष्ठ की गर्मी के बाद सीधा सावन आता हैं
ओह.. खैर छोड़ो ये सब..
रिश्तों को निभाने में जिंदगी लग जाती हैं मगर दोस्ती पता है, कब मुकम्मल होती हैं
दोस्ती में मस्ती हैं नादानी हैं...बड़े बड़े किस्सों की छोटी छोटी कहानी हैं
वहीं रिस्तों में जिम्मेदारी हैं समझदारी हैं और छोटे छोटे किस्सों की एक लंबी सी कहानी हैं
दोस्ती में एक प्यार हैं जो कभी शब्द नहीं मांगता
और रिश्ते में बंधन हैं, जो आज़ादी की क़ीमत परिभाषित करता है , .....
दोस्ती की सुबह में उठिए और रिश्तों की शामों मे ढलते रहिए
रिश्ते को दोस्ती में और दोस्ती को रिश्ते में बदलते रहिए
कदर कर जता मत
फिक्र कर दिखा मत
तुम चाहते हो कि दोस्ती बनी रहे
तो मोहब्बत कर, मगर बता मत |
और सबसे खास बात दोस्ती और रिश्ते दोनो को खुश रखिए ये एक ही हैं |
शनिवार, 5 जून 2021
पर्यावरण दिवस
आज सूखी हैं शाखें
कल हरे पत्ते भी आयेंगे
अपने भुगते ज़ज्बात
को अमल में लाना
फिर निगाहों में नजारे
बहुत अच्छे भी आयेंगे
फूटेगी नई कोंपल
और कुछ सुन्दर फूल खिलेंगे
जहर, हवा से खत्म होगा
और महकते मंजर मिलेंगे
मैंने सुना है पेड़ो को कहते हुए
वो ना तो बदलेंगे और ना ही लेंगे बदला कोई
इन्सान, इन्सान को समझा सके तो ठीक हैं
वर्ना आएगा अवतार अगला कोई
इंसान तरक्की में मदमस्त हुए, फिर
आग लगी तो गड्ढा खोदा करते हैं
नफा दिखा तो जाग चुके, मसरूफ लोग
हिसाब लगाकर अब कुदरत का सौदा करते हैं
शराब से भी बेहतर हो
शराब से भी बेहतर हो तुम तेरे साथ ने मुझे इस जहाँ के क़ाबिल बना दिया, इतनी ख़राब हो क्या तुम? मदहोशी पुरानी सी लगती है निगाहों में, शराब हो...
-
क्या फ़र्क़ पड़ता है महफ़िलें तय करती है किरदार तमाम ज़िंदगी का , अकेले में रो भी दूँ तो क्या फ़रक पड़ता है ...
-
तुम मुझे उर्दू जैसी लगती हो तुम मुझे उर्दू जैसी लगती हो तुम्हें ज़ुबान पर रखना मुझे शहद कर देता है तुम्हारा न होना मेरे ख़यालों को नीम सा ...


