रेप के विरोध में प्रोटेस्ट हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर खूब आक्रोश देखने को मिल रहा है और लोग बड़ी संख्या में एक साथ जमा हो रहे हैं। एक जघन्य अपराध के विरुद्ध ऐसी आवाज़ उठनी चाहिए, लेकिन इसका इलाज जो सोशल मीडिया पर चल रहा है, वह है कि बहन को रक्षाबंधन पर पिस्टल गिफ्ट कर दो, रेपिस्ट को फाँसी दे दो, सुरक्षा के क़ानून सख़्त कर दो। मैं इन प्रकार के सोल्यूशंस को नकार नहीं रहा हूँ। जिस तरह से अपराध बढ़ा हुआ है, उसे कम करने के लिए ऐसे कदम ज़रूरी हो सकते हैं।
(Protests are happening against rape, and there is a lot of outrage on social media. People are gathering in large numbers to raise their voices against this heinous crime, which is necessary. However, the solutions circulating on social media, like gifting a pistol to sisters on Raksha Bandhan, giving the death penalty to rapists, and making security laws stricter, are being suggested as remedies.)
लेकिन इन सबसे क्या होगा? होगा वही जो अब तक होता आया है, क्योंकि क़ानून, हथियार और दूसरों द्वारा दी गई सुरक्षा किसी एक-दो अपराधी को मार सकती है, लेकिन अपराध को नहीं, क्योंकि अपराध इंसान में नहीं होता, वह समाज और समाज की सोच में होता है। जी हाँ, ऐसे जघन्य अपराधों को कम करने के लिए हमें रूट कॉज (कारण की जड़) तक जाना होगा।
(I'm not dismissing these solutions. Given the rise in crime, such steps might be necessary to curb it. But what will be the outcome? It will be the same as always because laws, weapons, and protection provided by others can only kill one or two criminals, not the crime itself. Crime does not reside in individuals but in society and its mindset. Yes, to reduce such heinous crimes, we need to get to the root cause.)
जहाँ तक मैं पहुँचा:
मुझे इस बात का मसला नहीं है कि मेरा दोस्त रेप और मर्डर केस के विरोध में स्टेटस और स्टोरी लगा रहा है, लेकिन मसला यह है कि वही दोस्त कल किसी लड़की को "माल" बोल कर आहें भर रहा है, उसकी बॉडी शेप पर कमेंट कर रहा है। क्या यह अपराध की पहली सीढ़ी नहीं है?
जी नहीं, यह अपराध की शुरुआत नहीं है, क्योंकि हो सकता है इसमें लड़की की ख़ूबसूरती की तारीफ़ छिपी हो और तारीफ़ को ज़्यादा प्रैक्टिकली बयाँ किया जा रहा हो। हो कुछ भी सकता है!
और अब दूसरी बात, मैं मेरे दोस्त की नहीं, सबके दोस्तों की कर रहा हूँ, क्योंकि हम सब तो अच्छे हैं ही! आज जिसने women safety का एक अच्छा सा न्यूज़ आर्टिकल शेयर किया और बोल रहा था कि रेपिस्ट को उल्टा लटका कर मारना चाहिए BC/MC को। अगर आप यहाँ कैपिटल BC/MC का मतलब समझ गए हो, तो आप इस लाइन को कहाँ तक जस्टिफाई करोगे? (जो वह लाइन में बोल रहा है, वह उस रेपिस्ट ने किया है)
रुको, रुको! इससे पहले कि आप यह बोलें कि यह शब्द और भाषा तो आजकल आम हो गई है, ऐसा इंटेंशन बोलने वाले का होता नहीं है।
यही तो! यही तो मैं कहना चाहता हूँ। जब यह बोलना आम हो गया है, तब तक यह पेट्रियारकल समाज की सोच नहीं निकलेगी, कुछ नहीं होगा। ऐसी अब्यूसिव लैंग्वेज जिसमें महिला को ऑब्जेक्टिफ़ाई किया जाता है, वही लैंग्वेज से अगर महिला की सुरक्षा की बात की जाये तो ऐसा कब तक चलेगा?
यह तो हुआ आपराधिक सोच के शुरू होने का एक साइड,
दूसरी, पुरुष प्रधान समाज की सोच जिसमें महिला को वह डायमंड समझा जाता है जिसकी सुरक्षा हमेशा पुरुष करेगा (नोट: हो सकता है बायलॉजिकल/फिज़िकली पुरुष महिला से ज़्यादा स्ट्रॉन्ग होता हो चाहे इस लिए ऐसा होता हो) मगर मेरी बात तो यह है कि जब तक महिला को हीरा या सोना समझ कर तिजोरी में या बंद दरवाज़ों में रखा जायेगा, हीरे और सोने के चोर बढ़ते जाएँगे।
कहना बस इतना सा है कि किसी की सुरक्षा के लिए उठी सोच कहीं ना कहीं उस अनमोल चीज को कमजोर कर देती है (और कहीं ना कहीं इसमें भी लड़की को इंसान नहीं, एक समान समझा जा रहा है जिसकी सुरक्षा होनी चाहिए)।
(Here's what I've understood:
I don't mind my friend posting statuses and stories in protest against rape and murder cases. But the issue is when the same friend ogles a girl and comments on her body shape, isn't that the first step toward crime? No, it's not the start of the crime because it might be hidden admiration for the girl's beauty, expressed more practically. Anything is possible!
And now, I'm not just talking about my friend but everyone's friends because we all are good, right? Today, someone who shared a good news article on women's safety and said that rapists should be hanged BC/MC,
if you understood the meaning of the capital BC/MC (abusive words) here, how far will you justify this line (what he says in line, the rapist did)?
Wait, wait, before you say that such words and language have become common nowadays and that the speaker doesn't have such an intention, that's precisely what I want to say. As long as such abusive language, which objectifies women, becomes common, and if we talk about women's safety in the same language, how long will this continue? Raising voices for one of the 30-40 thousand rapes that happen every year and then forgetting it for years won't change anything.
This is one side of how criminal thinking starts.
The other side is the patriarchal mindset in which women are considered diamonds that men must always protect (Note: It could be because biologically/physically men are stronger than women). But my point is that as long as women are treated like diamonds or gold and kept in safes or behind closed doors, the number of thieves will keep increasing. The simple point is that thinking about someone's safety weakens that precious thing somewhere (and this also indirectly treats the girl as an object that needs protection).)
एक सवाल और है कि किसी सुनसान रात में सड़क पर, किसी हॉस्पिटल के वार्ड में, किसी बस में, कभी अकेले में, कभी समूह में जब रेप हो रहा होता है, तो रेपिस्ट क्या सोच रहा होता है या क्या सोच रहे होते हैं?
कुछ भी सोच रहे हों, यह मुद्दा नहीं है, लेकिन उस सोच को फाँसी जैसी सजा, हथियारों का डर या समाज में इज्जत जाने का डर यह सब नहीं रोक पाते हैं। तो इसके कुछ मतलब हो सकते हैं: या तो वह पॉवर में है और घटना चार दीवारों में रह जाएगी पीड़िता या फिर फिर उसके परिचित उस बलात्कारी का बाल भी बाँका नहीं कर पायेंगे, या फिर दूसरा मतलब ये हो सकता है जो बहुत ज़्यादा संवेदनशील है जिसके बारे में बात करने से हर कोई कतरायेगा ख़ास कर तब जब ऐसे मुद्दे खबरों में गरम हो जो है - यहाँ पर बात आती है कि इंसान इतना सताया जा चुका होता है चाहे समाज से या सिस्टम से की वो अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेने के लिए क़ानून से भरोसा उठ जाता है और वो अपना बदला ख़ुद लेना चाहता है जो कि ऐसे जघन्य अपराधों का रूप ले लेता है
यहाँ पर किसी पर्टिक्यूलर केस की बात ना करके अगर विक्टिम और क्रिमिनल के फ़्लैशबैक में जाएँगे तो कहानी हर बार चाहे अलग हो लेकिन उन कहानियों का सार हर बार एक ही निकलकर आएगा लैक ऑफ़ एजुकेशन या फिर mindset जो बदलने में वक्त लगेगा और इन सबसे लिंक होती है वो सभी राजनैतिक और सामाजिक बीमारियाँ जिसके शिकार और शिकारी हम सब हैं जिनकी शुरुआत भी हमने की थी और चाहें तो ख़त्म भी हम कर सकते हैं।
हर साल होते ३०-४० हज़ार बलात्कारों में से किसी एक बलात्कार के लिए आवाज़ उठाकर फिर सालों तक भूल जाने से कुछ नहीं होने वाला। मुझे लगता है कि रूट कॉज हज़ारों सालों से बनी सोच और शिक्षा की कमी है। हमें लगता है कि फाँसी देने से या बंदूक़ रखने से सब ठीक हो सकता है, क्योंकि उस पल कुछ ख़त्म हो रहा होता है। लेकिन उस टाइम में सिर्फ़ एक अपराधी ख़त्म हो रहा होता है और हम यह नहीं जानना चाहते कि उसने यह कदम क्यों उठाया। जब तक यह पता नहीं लगेगा, अपराध और बलात्कार होते रहेंगे।
और सोच बदलने के धीमे प्रोसेस में लगता है क्या ही होगा, लेकिन यह भी है कि हज़ारों सालों से हमारे अंदर कहीं घर कर गई सोच को बदलना फाँसी देने जितना आसान नहीं है, लेकिन करना तो यही होगा।
तो सभी भाई और बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ। बहनों को गिफ्ट में बंदूक़ से अच्छा भाइयों को राखी के साथ अच्छी किताबों का संदूक दिया जाये।
( One more question: When rape happens on a deserted road at night, in a hospital ward, on a bus, sometimes alone, sometimes in a group, what does the rapist think? Or what do they think?
Whatever they think is not the issue, but those thoughts are not stopped by fear of death penalties, weapons, or fear of losing respect in society. So, the meanings could be that they are in power, and the incident will stay within four walls, or it is normal for them.
Raising voices for one of the 30-40 thousand rapes that happen every year and then forgetting it for years won't change anything. I think the root cause is the mindset developed over thousands of years and the lack of education. We think everything can be fixed by giving the death penalty or keeping guns because, at that moment, something is ending. But only one criminal ends at that time, and we don't want to know why they took that step. As long as we don't find out, crimes and rapes will continue to happen.
And changing the mindset through a slow process seems difficult, but it is also true that changing the mindset that has been ingrained in us for thousands of years is not as easy as giving the death penalty, but it is the only way.
So, wishing all brothers and sisters a happy Raksha Bandhan. Instead of gifting a gun to sisters, brothers should be given a chest of good books with the Rakhi.)
- yaayaaverse