उसका एक महल बनेगा हज़ार घरों को उजाड़ कर
कुछ काग़ज़ कहाँ दफन हैं? हकीकत को फाड़ कर
कमजोरी के आँसुओं पर साहिब, कुछ तो शर्म कर
बेशक महल बने मगर झोपड़ी ना टूटे, एसा कर्म कर
नफरत सारी सरेआम बिकी जिसके पीछे सिर्फ दर्द है
जो सच्चाई नहीं दिखाती तुम्हारे कैमरे पर कैसी गर्द¹ है
काले को सफेद बता रहे हैं, जमीन को आसमान बता रहे हैं
कुछ लोग तेज आवाज में इस काम से एहसान जता रहे हैं
उछलते, नाचते और चिल्लाते, ये कैसे ख़बर-नवीस है
एक रवीश² के मैदान में ये सारे दागी रजनीश³ है
- Vikas verse
(रवीश का मतलब होता है "सूर्यदेव" 😀)
