शुक्रवार, 29 नवंबर 2024

Welcome Winter





गर्मी की तपिश में भुने हुए चने के जैसे फूली हुए सूरतों वाले इंसान  जब नवंबर जब जब आता है तब तब होता है उनकी फुर्सत का फ़ितरत से मिलन और इस मिलन में करना चाहता है वो सारे काम जो उसने ये कह कर टाल दिए थे कि मौसम ठीक नहीं है !


(In the heat of summer, people with tired and dull faces come alive when November arrives. It’s the time when they reconnect with nature and think about all the things they postponed, saying, "The weather isn’t right.")



ऐसे में वो लोग जिनके हफ़्ते और महीने नहीं होते,

होती है तो बस तारीखें और उन तारीख़ों को वो चाहें तो भी बदल नहीं सकते क्यों कि  एक बड़े period of time के लिए बिना किसी प्लान के रहे क्योंकि बड़े टाइम से उनका कुछ वक्त सौंप दिया गया था जो कहीं और या किसी और को नहीं दे सकते,

November जाने को है और दिसंबर दस्तक दे रहा है 

एसे में कुछ प्रोफेशन कुछ पैशन सब मिक्स हो रहा है क्योंकि मौसम सिर्फ़ आपका दिल ख़ुश नहीं करता हर किसी की आँखों  बराबर धुआँ दे जाता है,

वो मौसम सब तरह की अपनी योजनाएँ लेकर आता है, इसी लिए सब को सबकुछ अभी करना है,

पसंदीदा कलाकारों के कॉन्सर्ट हुए जा रहे है , जानने वालों के शादी के निमंत्रण आ रहे है, और काम ने भी संडे को भी भुला दिया है, ऊपर से वो सारे goal जो 2024 के स्टार्ट में सोचे थे पूरे करने के लिए वो भी पूरे करने का प्रेसर है, नई साल से पहले २०२४ की backetlist वाली ट्रिप भी तो करनी है , आप कहीं नहीं भी जा रहे हो तो सर्दी की शॉपिंग में एक जैकेट तो लेनी ही पड़ेगी,

और इन सबके बावजूद भला हो फ़ोन का जो रील स्क्रॉल करते हुए ये बिल्कुल एहसास नहीं होता कि 

जो हो रहा है समझ से बाहर है 

जो कर लिया उसकी जरूरत नहीं थी,

जो होने वाला है उसको रोक नहीं सकते

to be continue…

(But what about those whose lives don’t run on weeks or months? They only have dates, and no matter how hard they try, they can’t change them. Their time is already committed elsewhere, leaving them with little to plan or do for themselves.

Now, November is almost over, and December is knocking on the door. This season brings a mix of passion and profession. The weather doesn’t just lift your spirits; it also adds a special glow to everyone’s eyes.

It’s the season where everyone seems busy with their plans. Favorite artists’ concerts are happening, wedding invites from friends and family are pouring in, and work has blurred the concept of Sundays. On top of it all, there’s the pressure to finish the goals we set at the beginning of 2024.

And let’s not forget those bucket list trips we’re trying to squeeze in before the New Year. Even if you’re not traveling anywhere, winter shopping for a new jacket seems unavoidable.

Meanwhile, thanks to our phones, we keep scrolling through reels, barely realizing:

  • What’s happening is beyond understanding.
  • What we’ve already done might not have been necessary.
  • And what’s yet to come cannot be stopped.

To be continued...)


गुरुवार, 29 अगस्त 2024

Rain


 You know what really bothers me? It’s when I step outside and realize it had rained just a while ago, and I didn’t even know. It feels like I missed out on something beautiful. Rain is special like that—

it’s one of the few natural wonders that comes to you. Unlike jungles, waterfalls, or mountains, which you have to seek out, rain arrives unexpectedly, right at your doorstep. 


And that’s why it feels so personal when I miss it. It’s nature’s way of reaching out to us, and when I’m not there to embrace it, it leaves me feeling incomplete.



इंतज़ार

 जहाँ दुनिया तह पाती है

कोई तो किनारा होगा, कहीं तो 

बिछड़ने के ग़म को भुला दे

कोई तो ख़ुशियों का पिटारा होगा





इंतज़ार शब्द जितना खूबसूरत है उतना ही सुखद है इसका एहसास अगर ये मुकम्मल हो जाये लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता इंतज़ार करना और करवाना दोनों ही ख़ौफ़नाक है क्योंकि हद से ज़्यादा इंतज़ार “किया” गया मतलब उम्मीदें ज़्यादा है और बेइंतिहा इंतज़ार “कराया” गया मतलब ज़िम्मेदारियाँ ज़्यादा और जब ये दोनों चीजें बढ़ने लगे तो आपके आसपास के लोग इंतज़ार करने लगते हैं और जब आप वक्त पर नहीं आते हैं तो लोग निकल जातें या तो कहीं और या फिर आपकी ही तलाश में स्थिति चाहे कोई भी हो आपको वो वहाँ नहीं मिलेंगे और फिर शायद उम्मीदें और जिम्मेदारियाँ दोनों कहीं छूट जाती है और साथ रहता है तो बस इंतज़ार और इंतज़ार उसी मोड़ पर हो ज़रूरी नहीं क्योंकि ज़िंदा रहने और खुश रखने की जोद्दोजहद में ज़िम्मेदारी और उम्मीद की दीवारों के बीच रिश्तों के खाँचे में आई स्वाभिमान की दीवार में भी पीपल की तरह कभी भी पनप सकता है इंतज़ार, इसीलिए कि बर्बंटी को पता है सावन की कोई एक बूँद आएगी और मैं फिर से हरा हो जाऊँगा 

“सबका इंतज़ार नहीं होता 

पता है सब से इंतज़ार नहीं होता”!

स्त्री २ (Stree 2) film Review

 स्त्री २ की की रिलीज़ डेट का इत्तिफ़ाक़ कितना सही जब भारत में स्त्री की सुरक्षा चिंता का सबसे बड़ा विषय है 

जी हाँ, स्त्री २ एक horror एक comedy या एक fiction ड्रामा हो सकती है लेकिन मैंने जिस चश्मा से देखा मुझे ये Social issue वाली फ़िल्म लगी।


क्योंकि नजाने कितने सरकटे हैं जो आज भी हमारे समाज में समाज में आतंक फैलाये हुए हैं जिनका शिकार स्त्री होती आई है।


फ़िल्म की कहानी को पहले Part से connect किया  गया है वो चीज़ बहुत सही लगती है जैसा कहानी को लिखा गया वो एक Average Horror Movie में expected ही होता है ( जैसे शहर के बाहर एक सुनसान जगह, हीरो डरपोक होते हुए भी वहाँ अकेले जाना, गंदी सकल का भूत ) लेकिन जो कहानी का स्क्रीन प्ले है वो वो 100% है तो कहीं भी आपको बोर नहीं करती सब इतना जल्दी जल्दी होता है कि 

आप शीट पर चिपके रहते हो

ये तो होना ही था “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” जैसे टीवी सीरियल को लिखने वाले निरेन भट्ट ने ये फ़िल्म की कहानी लिखी है जो स्त्री, भेड़िया और मूँजा जैसी फ़िल्में लिख चुके हैं।

फ़िल्म देखने पर बहुत सी पुरानी कॉमेडी फ़िल्मों की याद आएगी एक जगह मेले में जब बिक्की, बिट्टू और रुद्र तीनों झांक कर देखते हैं तो हेराफेरी वाला सीन याद आता है और वहीं फिर वो नक़ली हाथी के नीचे छिपकर जाने की कोशिश करते हैं तो हलचल का सीन याद आता है

काफ़ी दिन बाद बॉलीवुड में बढ़िया कॉमेडी देखने को मिली है।




सिनेमेटोग्राफ़ी तो बहुत ही बढ़िया है पूरी तरह से हॉररर कॉमेडी चल रही है और फिर जना(अभिषेक बनर्जी) मर जाता है तो BGM पर इतना बढ़िया काम किया है कि सारी ऑडियंस के एक्सप्रेशन चेंज हो जाते हैं और जब वो मरा हुआ उठ जाता है तो फिर मूवी उसी स्टेज पर आ जाती है।

फ़िल्म की कॉमेडी में जो जान आती है वो उसके डायलॉग और actors की कॉमिक टाइमिंग और कुछ ख़ास word play

personally मुझे horror movies बनाने वाले अच्छे directors में लगती है कि वो है “भूत को किसी हथियार से ज़्यादा Love या मोहब्बत से ज़्यादा डर लगता है”,  इसमें भी जब बिक्की  स्त्री(श्रद्धा) पूछता है कि मुझे ही क्यों चुना इस से लड़ने के लिए, तो स्त्री ने कहा तुम्हारी आँखों में प्यार है जो तुम्हारी सबसे बड़ी ताक़त है।


एक्टिंग की बात करें तो सब के सब उम्दा कलाकार लेकिन इस बात मुझे लगता है रजिंदर राव अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति के आगे फाइल पद गये (थोड़े से) लेकिन श्रद्धा कुछ ख़ास काम है नहीं फ़िल्म में तो वो ठीक ही लगती है वो स्त्री कम और श्रद्धा कपूर ज़्यादा लग रही है ।

मूवी में ३/४ कैमियो है एक वरुण धवन सबको पता चल गया भेड़िया के रूप में और तमन्ना भाटिया एक और बॉलीवुड स्टार है जो आप मूवी में देखें तो ज़्यादा मज़ा आएगा


एक और डायलॉग समा यानी तमन्ना भाटिया का है जो मुझे बहुत अच्छा लगा कि “किताबें हो या अरमान कदर ना हो तो रद्दी ही होती है”।



तो at the end movie देखने लायक़ है और हर तरह के genre में fit hoti है।

शनिवार, 24 अगस्त 2024

बताना भूल गया

 अच्छा मुझे ये बताओ यहाँ प्यार किस किस को हुआ है ?


मैं ये नहीं पूछ रहा कि प्यार किस किस ने किया है

मैं सिर्फ़ ये पूछ रहा हूँ प्यार किस किस को हुआ है 

अरे यार आप हक़ से हाथ उठा सकते हो

मैं कोई जोक नहीं मारूँगा 

बस 

मुझे तो लगता है प्यार हम सबको होता है

बस  काफ़ी लोग उसे एक्सप्रेस नहीं कर पाते,

बहुत लोगों को एहसास नहीं होता 

आपको सबसे पहले प्यार हुआ

अपने घर से लेकिन एहसास तब हुआ जब आप घर छोड़कर हॉस्टल में आ गये थे,

और आपको प्यार हुआ है आपकी बहन से लेकिन एहसास तब हुआ जब वो ससुराल चली गई,

आपको प्यार हुआ आपके भाई से लेकिन पता तब चला जब वो अलग हो गया है,

आपको प्यार हुआ आपके शहर से या गाँव से लेकिन आपको एहसास तब हुआ जब आप नौकरी करने बड़े शहर आ गये हो,


बस यही प्रेम की परिभाषा है।


वो अपनी मौजूदगी कभी नहीं जताता कि मैं हूँ,

लेकिन जब नहीं होता तो बताता है कि, 

मैं ही तो था जो था बाक़ी तो सब मोह माया थी ।

और ऐसे ही मुझे एहसास हुआ जब वो इंसान मेरी ज़िंदगी से चला गया

लेकिन यार घर शहर भई बहन ये बेशक दूर हो गये हैं मगर एक रिश्ता है इन सबके साथ, वो मैं महसूस नहीं कर पाया उसके साथ।



क्योंकि मैं कुछ भूल गया था 


कि मेरा कोई मनपसंद रंग नहीं है मुझे इंद्रधनुष अच्छा लगता है लेकिन दो रंगो से  मिलकर बने रंग

मुझे किसी अकेले रंग से कहीं ज़्यादा पसंद है।

मुझे काले और सफ़ेद से ज़्यादा स्लेटी रंग 

ज़्यादा अच्छा लगता है 

मैं बताना भूल गया था ये कि मुझे भागते रहने

और रुके रहने से ज़्यादा 

रुक रुक कर चलने में ज़्यादा सुकून मिलता है।

मैं ये भी भूल गया कि तुम्हारे ठीक पहले

और ठीक बाद भले ही मैं बदला हुआ हूँ

लेकिन तुम से बहुत पहले और अब तुम से बहुत बाद में

मैं वही हूँ जो बहुत समय तक तुम्हारे साथ हूँ।


इसका ये मतलब बिलकुल नहीं की इज़हार के बिना प्यार मुकम्मल नहीं हो पाता, प्यार तो होते ही मुकम्मल हो जाता है, लेकिन क्या होता है,

जो पूरा होये बिना रह जाता है वो है रिश्ता,

रिश्ते को जनाब पूरी तवज्जो चाहिए,

इसका सिर्फ़ होने से काम नहीं चलता 

मेरा भी एक रिश्ता था जिसमें मैंने इज़हार तो किया था

लेकिन आगे के कुछ क़दम नहीं रखे

और फिर मैं बहुत कुछ बताना भूल गया था 

और मुझे गम ये नहीं की वो इंसान मेरे साथ नहीं है

लेकिन मलाल ये है की वो रिश्ता खो गया कहीं।

बुधवार, 21 अगस्त 2024

Kill : फ़िल्म review

 हुआ यूँ कि गलती से एक मूवी देख ली 

निकले थे इवनिंग वाक पर और रास्ते में आ गया PVR लेकिन अब लगता है ये इवनिंग वॉक का मूवी में transformation बहुत अच्छी घटना थी उस दिन के लिए ,

because जो मूवी हमने देखी इसका नाम है Kill जी हाँ 

पहली मूवी है जिसको इसमें विलेन के करैक्टर को निभाने वाले एक्टर के नाम से ज़्यादा पहचान मिली है कि राघव जुयाल की नयी मूवी आई है 

लेकिन देखने के बाद राघव को लक्ष्य की NSG कमांडो वाली एक्टिंग थोड़ा फ़ीका कर देती है



कहानी बहुत सिंपल है लेकिन हाल फ़िल हाल बॉलीवुड के हालात देखते हुए सभी डायरेक्टर के लिए ये सबक़ है कि सिंपल कहानी से भी अच्छा सिनेमा बन सकता है 

सबसे बड़ा कॉम्पलिमेंट है कि ये Original bollywood कंटेंट है जिसके रिमेक rights हॉलीवुड मूवी John wick के director Chad Stahelski  ने ख़रीद लिये हैं।


ये फ़िल्म सबके लिए नहीं है और शायद मेरे लिए भी नहीं थी क्यों कि इसमें खून बहाने के अलावा कुछ नहीं  है लेकिन फिर भी एक ऐसा वायलेंस जिसको देख कर दर्द तो होता है मगर नफ़रत नहीं होती वायलेंस को दिखाती एनिमल जैसी फ़िल्में भी है लेकिन वायलेंस के नज़रिए कैसे बदल जाते हैं इसका जवाब है Kill 

वैसे तो किसी मारना बहुत ही घटिया क्रिया है लेकिन भारत   का एक NSG commando जो फ़स गया एक ट्रेन में,

10 minutes पहले जो अपनी होने वाली प्रेमिका जो उसी ट्रेन में के साथ शादी के सपने देख रहा था और अगले ही पल किसी ने उसे चाकू मारकर ट्रेन से फेंक दिया है 

तो कमांडो ने बताया है कि आप बिना हथियारों के भी कैसे कैसे मौत दे सकते हो, जिस से जान आप एक की लो और उसके पीछे 10 सिर्फ़ डर से मर जाये।

तो one man army क्या होता है ये दिखाने के लिए कोई सो कोल्ड बॉलीवुड टाइप हाइपोथेटिकल कंटेंट नहीं बनाया गया है कहीं भी ये नहीं लगता कि ये नहीं हो सकता।


कोई फ़ालतू का गाना नहीं है 

कोई ज़्यादा डायलॉग बाजी नहीं फ़िल्म आपको पलक झपकाने भी नहीं देती है 

राघव जुयाल की डार्क कॉमिक टाइमिंग में कोई कमी नहीं है ।

अगर फ़िल्म में कोई कमी है तो पर्सनल opinion है कि हीरो एक डायलॉग तो बोल सकता था विलन (राघव) को मारते हुए !

थियेटर से बाहर निकलते हुए अगर self defence सीखने का छोटा सा ख़्याल आपके दिमाग़ में आया है तो मूवी आपने वैसे ही दिल्ली हाई जैसी देखनी चाहिए थी।

अगर बॉलीवुड को ध्यान में रखते हुए देखा जाये तो इस मूवी को ५ स्टार मिलने चाहिए लेकिन कहानी ओरिजिनल तो है लेकिन ख़ास नहीं है लेकिन फ़िल्म का रियल एक्शन और एक ट्रेन के अंदर इसका शूट फ़िल्म की कहानी को कहीं पीछे छोड़ देता है , तो मेरी तरफ़ से ४.५ star.


सोमवार, 19 अगस्त 2024

Unhappy Raakhi

रेप के विरोध में प्रोटेस्ट हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर खूब आक्रोश देखने को मिल रहा है और लोग बड़ी संख्या में एक साथ जमा हो रहे हैं। एक जघन्य अपराध के विरुद्ध ऐसी आवाज़ उठनी चाहिए, लेकिन इसका इलाज जो सोशल मीडिया पर चल रहा है, वह है कि बहन को रक्षाबंधन पर पिस्टल गिफ्ट कर दो, रेपिस्ट को फाँसी दे दो, सुरक्षा के क़ानून सख़्त कर दो। मैं इन प्रकार के सोल्यूशंस को नकार नहीं रहा हूँ। जिस तरह से अपराध बढ़ा हुआ है, उसे कम करने के लिए ऐसे कदम ज़रूरी हो सकते हैं। 

(Protests are happening against rape, and there is a lot of outrage on social media. People are gathering in large numbers to raise their voices against this heinous crime, which is necessary. However, the solutions circulating on social media, like gifting a pistol to sisters on Raksha Bandhan, giving the death penalty to rapists, and making security laws stricter, are being suggested as remedies.)



लेकिन इन सबसे क्या होगा? होगा वही जो अब तक होता आया है, क्योंकि क़ानून, हथियार और दूसरों द्वारा दी गई सुरक्षा किसी एक-दो अपराधी को मार सकती है, लेकिन अपराध को नहीं, क्योंकि अपराध इंसान में नहीं होता, वह समाज और समाज की सोच में होता है। जी हाँ, ऐसे जघन्य अपराधों को कम करने के लिए हमें रूट कॉज (कारण की जड़) तक जाना होगा।

(I'm not dismissing these solutions. Given the rise in crime, such steps might be necessary to curb it. But what will be the outcome? It will be the same as always because laws, weapons, and protection provided by others can only kill one or two criminals, not the crime itself. Crime does not reside in individuals but in society and its mindset. Yes, to reduce such heinous crimes, we need to get to the root cause.)


जहाँ तक मैं पहुँचा:

मुझे इस बात का मसला नहीं है कि मेरा दोस्त रेप और मर्डर केस के विरोध में स्टेटस और स्टोरी लगा रहा है, लेकिन मसला यह है कि वही दोस्त कल किसी लड़की को "माल" बोल कर आहें भर रहा है, उसकी बॉडी शेप पर कमेंट कर रहा है। क्या यह अपराध की पहली सीढ़ी नहीं है? 


जी नहीं, यह अपराध की शुरुआत नहीं है, क्योंकि हो सकता है इसमें लड़की की ख़ूबसूरती की तारीफ़ छिपी हो और तारीफ़ को ज़्यादा प्रैक्टिकली बयाँ किया जा रहा हो। हो कुछ भी सकता है!


और अब दूसरी बात, मैं मेरे दोस्त की नहीं, सबके दोस्तों की कर रहा हूँ, क्योंकि हम सब तो अच्छे हैं ही! आज जिसने वीमेन सेफ्टी का एक अच्छा सा न्यूज़ आर्टिकल शेयर किया और बोल रहा था कि रेपिस्ट को उल्टा लटका कर मारना चाहिए BC/MC को। अगर आप यहाँ कैपिटल BC/MC का मतलब समझ गए हो, तो आप इस लाइन को कहाँ तक जस्टिफाई करोगे? (जो वह लाइन में बोल रहा है, वह उस रेपिस्ट ने किया है) 


रुको, रुको! इससे पहले कि आप यह बोलें कि यह शब्द और भाषा तो आजकल आम हो गई है, ऐसा इंटेंशन बोलने वाले का होता नहीं है। 


यही तो! यही तो मैं कहना चाहता हूँ। जब यह बोलना आम हो गया है, तब तक यह पेट्रियारकल समाज की सोच नहीं निकलेगी, कुछ नहीं होगा। ऐसी अब्यूसिव लैंग्वेज जिसमें महिला को ऑब्जेक्टिफ़ाई किया जाता है, वही लैंग्वेज से अगर महिला की सुरक्षा की बात की जाये तो ऐसा कब तक चलेगा? 

यह तो हुआ आपराधिक सोच के शुरू होने का एक साइड,

दूसरी, पुरुष प्रधान समाज की सोच जिसमें महिला को वह डायमंड समझा जाता है जिसकी सुरक्षा हमेशा पुरुष करेगा (नोट: हो सकता है बायलॉजिकल/फिज़िकली पुरुष महिला से ज़्यादा स्ट्रॉन्ग होता हो चाहे इस लिए ऐसा होता हो) मगर मेरी बात तो यह है कि जब तक महिला को हीरा या सोना समझ कर तिजोरी में या बंद दरवाज़ों में रखा जायेगा, हीरे और सोने के चोर बढ़ते जाएँगे। 


कहना बस इतना सा है कि किसी की सुरक्षा के लिए उठी सोच कहीं ना कहीं उस अनमोल चीज को कमजोर कर देती है (और कहीं ना कहीं इसमें भी लड़की को इंसान नहीं, एक समान समझा जा रहा है जिसकी सुरक्षा होनी चाहिए)। 

(Here's what I've understood:


I don't mind my friend posting statuses and stories in protest against rape and murder cases. But the issue is when the same friend ogles a girl and comments on her body shape, isn't that the first step toward crime? No, it's not the start of the crime because it might be hidden admiration for the girl's beauty, expressed more practically. Anything is possible!


And now, I'm not just talking about my friend but everyone's friends because we all are good, right? Today, someone who shared a good news article on women's safety and said that rapists should be hanged BC/MC, 

if you understood the meaning of the capital BC/MC (abusive words) here, how far will you justify this line (what he says in line, the rapist did)?


Wait, wait, before you say that such words and language have become common nowadays and that the speaker doesn't have such an intention, that's precisely what I want to say. As long as such abusive language, which objectifies women, becomes common, and if we talk about women's safety in the same language, how long will this continue? Raising voices for one of the 30-40 thousand rapes that happen every year and then forgetting it for years won't change anything.


This is one side of how criminal thinking starts.


The other side is the patriarchal mindset in which women are considered diamonds that men must always protect (Note: It could be because biologically/physically men are stronger than women). But my point is that as long as women are treated like diamonds or gold and kept in safes or behind closed doors, the number of thieves will keep increasing. The simple point is that thinking about someone's safety weakens that precious thing somewhere (and this also indirectly treats the girl as an object that needs protection).)

एक सवाल और है कि किसी सुनसान रात में सड़क पर, किसी हॉस्पिटल के वार्ड में, किसी बस में, कभी अकेले में, कभी समूह में जब रेप हो रहा होता है, तो रेपिस्ट क्या सोच रहा होता है या क्या सोच रहे होते हैं? 


कुछ भी सोच रहे हों, यह मुद्दा नहीं है, लेकिन उस सोच को फाँसी जैसी सजा, हथियारों का डर या समाज में इज्जत जाने का डर यह सब नहीं रोक पाते हैं। तो इसके कुछ मतलब हो सकते हैं: या तो वह पॉवर में है और घटना चार दीवारों में रह जाएगी पीड़िता या फिर फिर उसके परिचित उस बलात्कारी का बाल भी बाँका नहीं कर पायेंगे, या फिर दूसरा मतलब ये हो सकता है जो बहुत ज़्यादा संवेदनशील है जिसके बारे में बात करने से हर कोई कतरायेगा ख़ास कर तब जब ऐसे मुद्दे खबरों में गरम हो जो है - यहाँ पर बात आती है कि इंसान इतना सताया जा चुका होता है चाहे समाज से या सिस्टम से की वो अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेने के लिए क़ानून से भरोसा उठ जाता है और वो अपना बदला ख़ुद लेना चाहता है जो कि ऐसे जघन्य अपराधों का रूप ले लेता है 

यहाँ पर किसी पर्टिक्यूलर केस की बात ना करके अगर विक्टिम और क्रिमिनल के फ़्लैशबैक में जाएँगे तो कहानी हर बार चाहे अलग हो लेकिन उन कहानियों का सार हर बार एक ही निकलकर आएगा लैक ऑफ़ एजुकेशन या फिर मिंडसेट जो बदलने में वक्त लगेगा और इन सबसे लिंक होती है वो सभी राजनैतिक और सामाजिक बीमारियाँ जिसके शिकार और शिकारी हम सब हैं जिनकी शुरुआत भी हमने की थी और चाहें तो ख़त्म भी हम कर सकते हैं।




हर साल होते ३०-४० हज़ार बलात्कारों में से किसी एक बलात्कार के लिए आवाज़ उठाकर फिर सालों तक भूल जाने से कुछ नहीं होने वाला। मुझे लगता है कि रूट कॉज हज़ारों सालों से बनी सोच और शिक्षा की कमी है। हमें लगता है कि फाँसी देने से या बंदूक़ रखने से सब ठीक हो सकता है, क्योंकि उस पल कुछ ख़त्म हो रहा होता है। लेकिन उस टाइम में सिर्फ़ एक अपराधी ख़त्म हो रहा होता है और हम यह नहीं जानना चाहते कि उसने यह कदम क्यों उठाया। जब तक यह पता नहीं लगेगा, अपराध और बलात्कार होते रहेंगे। 


और सोच बदलने के धीमे प्रोसेस में लगता है क्या ही होगा, लेकिन यह भी है कि हज़ारों सालों से हमारे अंदर कहीं घर कर गई सोच को बदलना फाँसी देने जितना आसान नहीं है, लेकिन करना तो यही होगा। 


तो सभी भाई और बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ। बहनों को गिफ्ट में बंदूक़ से अच्छा भाइयों को राखी के साथ अच्छी किताबों का संदूक दिया जाये।


( One more question: When rape happens on a deserted road at night, in a hospital ward, on a bus, sometimes alone, sometimes in a group, what does the rapist think? Or what do they think?

Whatever they think is not the issue, but those thoughts are not stopped by fear of death penalties, weapons, or fear of losing respect in society. So, the meanings could be that they are in power, and the incident will stay within four walls, or it is normal for them.


Raising voices for one of the 30-40 thousand rapes that happen every year and then forgetting it for years won't change anything. I think the root cause is the mindset developed over thousands of years and the lack of education. We think everything can be fixed by giving the death penalty or keeping guns because, at that moment, something is ending. But only one criminal ends at that time, and we don't want to know why they took that step. As long as we don't find out, crimes and rapes will continue to happen.


And changing the mindset through a slow process seems difficult, but it is also true that changing the mindset that has been ingrained in us for thousands of years is not as easy as giving the death penalty, but it is the only way.


So, wishing all brothers and sisters a happy Raksha Bandhan. Instead of gifting a gun to sisters, brothers should be given a chest of good books with the Rakhi.)


-VV

सोमवार, 15 जुलाई 2024

Kalki - Film Review




 Kalki 2898 AD


कहानी कोई भी हो अगर भारतीय मायथॉलॉजी को अगर  फ़िल्म में ग्लोरिफ़ाई किया गया है और वो भी आकर्षक मोशनग्राफ़िक्स के साथ तो 

कह सकते हैं कि कल्कि फ़िल्म थियेटर में जाकर आप ज़रूर देखें 

फ़िल्म में किरदार और कलाकार दोनों तरफ़ से काम बखूबी काफ़ी हद तक सही किया गया है ।


(If any film glorifies Indian mythology with attractive motion graphics, it's worth saying that the film "Kalki" is a must-watch in theaters. Both the characters and the actors have done a commendable job. )


प्रभाव (बाहुबली फेम ) फ़िल्म में अपने मुख्य किरदार भैरवा को तो नहीं निभा पाये लेकिन २ मिनट के कर्ण के किरदार को भारतीय सिनेमा में उनको शायद ही कोई विस्थापित कर सके 

85 साल में कलाकार अमिताभ बच्चन के अभिनय पर तारीफ़ के अलावा आप कुछ कह नहीं सकते क्यों कि फ़िल्म के पोस्टर और ट्रेलर से मुख्य किरदार प्रभास का लगता है मगर मेरे नज़रिए में मुख्य किरदार जैसा कुछ फ़िल्म में है नहीं फिर में फ़िल्म में भैरवा ( प्रभाष) की एंट्री पर खर्च किए गए २० मिनट बहुत ज़्यादा टाइम वेस्ट लगते हैं और साउथ सिनेमा के आइकोनिक एक्शन सीन्स और physics के laws को छोड़ दें तो 1st half के बाद फ़िल्म आपको बांधे रखती है और १-२ मोमेंट्स पर दर्शकों से तालियाँ बजवा लेती है|


 (Although Prabhas (famous for Baahubali) couldn't fully portray his main character Bhairava, his 2-minute role as Karna is irreplaceable in Indian cinema. At 85, Amitabh Bachchan's acting can only be praised. Despite the posters and trailers suggesting Prabhas as the main character, the film doesn't really have a clear lead role. The 20-minute entry scene of Bhairava (Prabhas) feels like a waste of time. If you overlook the iconic action scenes and disregard the laws of physics common in South Indian cinema, the film keeps you engaged after the first half and even has a few moments that make the audience applaud.)



फ़िल्म ना ही महाभारत पर based है और ना ही महाभारत का रिक्रिएशन है कहानी का प्लॉट है दुनिया में टेक्नोलॉजी चरम सीमा पर है और धर्म का नामोनिशान नहीं है इस बीच शक्तिशाली लॉगों को दुनिया में भगवान के अवतार कल्कि के आने का डर है और इस कल्कि को बचाने में महाभारत के दो किरदार अहम भूमिका में है 

क्रिटिक्स और ऑडियंस के कुछ टिप्पणियों में देखा है कि कुछ सीम्स हॉलीवुड के copied हैं जैसे mad max fury, Harry Potter and matrix और ना जाने क्या क्या …

हाँ फ़िल्म सेटअप एंड कैमरा टेक्नोलॉजी inspired हो सकती है लेकिन भैरवा की रोबोटिक बज्जी कार के बाद आग के अंदर से कुर्कक्षेत्र की युद्धभूमि में अर्जुन के चार घोड़ों वाला रथ और कॉम्प्लेक्स ( फ़िल्म में टेक्नोलॉजी से बसाई गई पावरफुल लोगों की दुनिया) के सुप्रीम को अस्वथामा के माथे की मणि का डर बिलकुल असली और नया है 



सीता रामम फ़िल्म फेम मुरनाल ठाकुर और दुलकीर सलमान के कैमियो में काफ़ी दमदार किरदार हैं जो दोनों ऐक्टर्स ने बखूबी निभाया है

और ending ko ending ना दिखाकर फ़िल्म के दूसरे पार्ट का suspense दिमाग़ में रख कर कहानी रोक देना अभी सिनेमा जगत में काफ़ी कॉमन हो गया है 


(The film is neither based on Mahabharata nor a recreation of it. The plot revolves around a world where technology has reached its peak, and there's no trace of religion. Powerful people fear the arrival of Kalki, the divine avatar, and two characters from Mahabharata play significant roles in protecting him.


Some critics and audiences have noted that certain scenes are copied from Hollywood movies like Mad Max: Fury Road, Harry Potter, and The Matrix, among others. However, while the setup and camera technology might be inspired, the scene where Bhairava's robotic buggy transforms into Arjuna's chariot with four horses on the battlefield of Kurukshetra, and the fear of Ashwatthama's gem on his forehead in the powerful world created by technology, feels original and new.


Mrunal Thakur and Dulquer Salmaan, famous for Sita Ramam, have strong cameo roles that they have executed brilliantly. The trend of ending films with a cliffhanger for the next part is quite common in the cinema industry now.)


So 4 star from my side 


शराब से भी बेहतर हो

  शराब से भी बेहतर हो तुम तेरे साथ ने मुझे इस जहाँ के क़ाबिल बना दिया, इतनी ख़राब हो क्या तुम? मदहोशी पुरानी सी लगती है निगाहों में, शराब हो...