क्या फ़र्क़ पड़ता है
महफ़िलें तय करती है किरदार तमाम ज़िंदगी का,
अकेले में रो भी दूँ तो क्या फ़रक पड़ता है
साथ रहना तय करता है गहराई मोहब्बत की,
ख़्यालों में किसी को खो भी दूँ तो क्या फ़र्क़ पड़ता है
मंज़िलें तय करती है अंजाम सफ़र का,
बीच राह में ख़ुद को गिरा भी लूँ तो क्या फ़रक पड़ता है
पत्थर भी महसूस कर लेते हैं मेरे गुलाब की ख़ुशबू,
उसे अपने पहलू में छुपा भी लूँ तो क्या फ़र्क़ पड़ता है
कुछ लोग ही तय करते हैं क़ानून जीने का,
मैं ख़ुद ख़ुदा को माना भी लूँ तो क्या फ़रक पड़ता है
आपका नशा ही तय करता है ख़ुशी उम्रभर की,
दो दिन शौक़ आज़मा भी लूँ तो क्या फ़र्क़ पड़ता है
ख़ुद को छोड़ नहीं पाया हूँ मुद्दतों से,
अब कोई सवालों के साथ मुस्कुरा भी दे तो क्या फ़रक पड़ता है
मैं ख़ुद तय करता हूँ सरहदें मेरे आज़ाद ख़्यालों की,
कोई ज़ुबान पर बंदिशें लगा भी दे तो क्या फ़र्क़ पड़ता है
