शराब से भी बेहतर हो तुम
तेरे साथ ने मुझे इस जहाँ के क़ाबिल बना दिया,
इतनी ख़राब हो क्या तुम?
मदहोशी पुरानी सी लगती है निगाहों में,
शराब हो क्या तुम?
रावी व सतलुज भी हैं मगर कमी सी लगती है,
भारत की कोई चिनाब हो क्या तुम?
सही-गलत के सारे ही सवाल मर जाते हैं,
ज़ुल्फ़ों में लिपटा जवाब हो क्या तुम?
गिराना चाहा मुझे नफ़रत की इन आँधियों ने,
पर न जाने क्यों अब कदम डगमगा रहे हैं,
किसी आख़िरी मोहब्बत का सैलाब हो क्या तुम?
क़लम या कैमरा लाज़मी नहीं तबस्सुम को,
लखनऊ की कोई नवाब हो क्या तुम?
मदहोशी पुरानी सी लगती है निगाहों में,
शराब हो क्या तुम?\
पन्नों से मिटते नहीं हैं क़िस्से तेरी यादों के,
दिल-ओ-दिमाग़ का कोई हिसाब हो क्या तुम?
झूठे हो रहे हैं सारे क़िस्से मेरे तसव्वुर के,
किसी हक़ीक़त पे लगा नक़ाब हो क्या तुम?
तुम सिर्फ़ हो, यही बहुत है उस लम्हे के लिए,
ज़रूरी तो नहीं कि कोई रहबर हो तुम,
एक रात में नशा उतरता नहीं तुम्हारा,
यक़ीन मानो, शराब से भी बेहतर हो तुम।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें