बुधवार, 24 जून 2020

ईश्वर, प्रकृति और इन्सान

*ईश्वर प्रकृति और इन्सान*





हे प्रकृति !
कहीं  पहाड़ पाक हवा को तरस रहे
कहीं आखों में दर्द के बादल बरस रहे...
चीख रही हैं शाम यहाँ रोता हुआ सवेरा हैं
अमृत भरी हवाएँ थी अब एक जहर ने धरती को घेरा है
ऐ कुदरत मुझको माफ करो कसूर ये सारा मेरा है

बहुत से लोग कहते हैं कि ये धरती सूरज का टूटा टुकड़ा है जो ठंडा हो गया और यहाँ जीवन की शुरुआत हुई मगर ये भी उस खुदा की करनी है जो आज ये दुनिया इतनी खूबसूरत हैं,
जी हाँ शुरू में तो ये टुकड़ा ही था ना चाहे किसी का भी हो और टुकड़े अधूरे होते हैं ,लेकिन खुदा ने इसे खूबसूरत बनाने की सोची

तो यहाँ शायद हवा पानी ले आया और समन्दर की सुन्दर लहरों को बना दिया
पहाड़ बना दिए, हसीन वादियाँ, बादल, झरने, नदियां बना दी...
पेड़ पौधे... वनस्पतियाँ बना दी,
शायद एक प्यारी सी दुनिया बनाना ईश्वर का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा होगा... फिर खुदा ने सोचा इसका आनंद लेने वाला कोई तो होना चाहिए... वर्ना तो मेरी ये कलाकारी व्यर्थ हो जाएगी और इसी विचार के साथ भगवान ने पशु पक्षी बना दिए  और फिर बन गई ये दुनिया उत्तम से अति उत्तम, परफेक्ट...

लेकिन एक बार ईश्वर का हो गया दिमाग खराब
उसने सोचा जानवर तक तो ठीक हैं इससे आगे की सोचते हैं तो उसमे एक नई चीज़ बनानी चाही जो इस दुनिया को और भी खूबसूरत बना दे.... इसकी खूबसूरती का बखान कर सके
तो उसने बना दिया "इंसान"
मगर इस बार कुछ अलग ही सॉफ्टवेयर बना दिया
फिर इंसान ने शुरू किया इस दुनिया को और खूब सूरत बनाना

मगर वो भूल गया खुदा की बनाई इस कुदरत को,

धीरे धीरे इंसान ये समझने लगा यहाँ तो सब कुछ मैंने ही बनाया हैं
तो वो भूल गया खुदा की उस अमूल्य प्रकृति को...

और बनाते चला गया अपने पक्के रास्ते और पुल फिर रास्ते में आए प्रकृति के हर एक अंश को चीरता चला गया

इस ना समझी को देखते हुए भगवान ने भी सजाएँ देनी शुरू कर दी
जो धरती पर भूकम्प आने लगे, लहरें सुनामी बन गई , नदी बाढ़ बन गई , मंद हवाएँ तूफान बन गई, समन्दर चक्रवात में बदल गया और जब इंसान प्रकृति को खरोंचने लगा तो खुदा बीमारियों के रूप में इंसान को अंदर से कमजोर करने लगा

हालाँकि इंसान हर सजा का हल निकालता आया हैं

मगर प्रकृति और इंसानियत की इस लड़ाई में जीत प्रकृत्ति की निश्चित होती मगर
इंसानियत के हर अंतिम कतरे तक कुदरत रहम करेगी क्यों कि आखिर खुदा की बनाई हर चीज़ को नाम भी तो इंसान ने ही दिया है

सर्वशक्तिमान प्रकृति जिस नाम पर गर्व करती हैं वो नाम भी तो इंसान ने दिया हैं

इस दुनिया का हर जीव या हर प्राणी अपने जज्बात अपनी भाषा में व्यक्त करता हैं कोई दूसरा उसको समझ ना पाए ये उसकी कमी हैं... मगर जज्बात समझने के लिए भाषा लाजमी नहीं हैं
मगर एक मात्र प्राणी इंसान हैं जो इस प्रकृति का कलम उठाकर उसको शब्दों में बखान कर सकता हैं उसको गा सकता हैं उसको पढ़ सकता हैं... और उसी कलम से कुदरत के नाम एक माफ़ी नामा लिख सकता हैं

क्यों कि इस दौर में लगता हैं प्रकृति इस इंसान से कुछ ज्यादा रूठ चुकी हैं जो कि जायज भी हैं...

हे प्रकृति
कहीं  पहाड़ पाक हवा को तरस रहे
कहीं आखों में दर्द के बादल बरस रहे...
चीख रही हैं शाम यहाँ रोता हुआ सवेरा हैं
अमृत भरी हवाएँ थी अब एक जहर ने धरती को घेरा है
ऐ कुदरत मुझको माफ करो कसूर ये सारा मेरा है

सब कुछ पाकर यूँ भूल गए कैसे इंसान के रिश्ते नाते हैं
नफ़रत, हिंसा की हदें हो गई अब आप प्रेम कौनसा गाते हैं
बेशक स्वाद बढ़ाओ अपना लजीज से पकवानों में
कुछ सीमाएँ लाजमी है वर्ना फर्क़ नहीं तुममे और हैवानों में
ऐ प्रकृति क्षमा करना, अब मोहब्बतें नहीं बची इन्सानो में

✍🏻 विकास वर्स (सिद्धमुख) 




शुक्रवार, 12 जून 2020

Hindi poem



कुछ मकान मकान ही होते हैं वो घर नहीं होते
यू किसी के दिल में बसेरा कैसे बना ले 
कोई अजनबी खोल दे ऎसे दिल के दीवार ओ दर नहीं होते 
कभी-कभी तो सभी याद करते हैं अपने सपने को
मगर हमारी तरह बेकार वो हर पहर नहीं होते
कुछ मकान मकान ही होते हैं वो घर नहीं होते 

माना कि कुछ लोग होते हैं कड़वे फितरत से
मगर उनको चख ना सकें उतने जहर नहीं होते
भले ही उड़ जाना किसी परिंदे का पैर पकड़ कर 
मगर याद रहे इन्सान के कभी पर नही होते 

कुछ साथी भटक जाते हैं
पल भर के मुकाम पर जाती पगडंडियों पर
मगर वो रास्ते मंजिलों की डगर नहीं होते 
कई बार पहुंच जाते हैं कुछ दूर हम
मगर हर बार वैसे सफर नहीं होते

आशिकी में डूबे रहते हैं हम 
कभी यारों से भी मोहब्बत करें 
महज गालियों से गुजर बसर नहीं होते 
टपकते आँसू को ओस की बूँद मत समझना
ये छोटे तालाब सूख जाया करते हैं
इनमें भरे संमन्दर नहीं होते
कुछ मकान मकान ही होते हैं वो घर नहीं होते


- विकास वर्स


सोमवार, 8 जून 2020

बदल गया हूँ

मैं इतना कैसे बदल सकता हूँ



मैं आग का दरिया तैर आया
फिर एक चिंगारी से कैसे जल सकता हूँ
मैं इतना कैसे बदल सकता हूँ

हुसन, गुस्सा और इशारे बहुत सहे है
ख़ुद को सख्त कहने वाला था
फिर एक मासूमियत से कैसे पिघल सकता हूँ
मै इतना कैसे बदल सकता हूँ

सर्दी में गर्माहट दी हैं
गर्मी में मैंने बहुतों के पसीने छुड़ा दिए
कभी बादल के पीछे आकर मैंने हुनर छुपा लिए
फिर एक रोज सुबह सवेरे कैसे ढल सकता हूँ
मैं इतना कैसे बदल सकता हूँ

विकास वर्स https://instagram.com/alfaaz_a_kaavish?igshid=8sdkbmbm66a0

शनिवार, 6 जून 2020

dil men ghar kar gai hai raat

~~ दिल में घर कर गई रात ~~



बातों ही बातों में कुछ ज्यादा ही हो गई है बात
हंसीन हो गई और दिल में घर कर गई है रात

कितने वक्त से चांद के साथ दुबकी बैठी थी
इस सर्द निशा में चांद से चांदनी हो गई है निजात
हंसीन हो गई है और दिल में घर कर गई है रात

हम मोहित थे तुम्हारी मीठी आवाज में
अजीब सी मिठास थी शब्दों से बजती जुबां की रबाब में
तुमसे संपर्क टूटा और तन्हाई रह गई है साथ
हंसीन हो गई है और दिल में घर कर गई है रात

अब कैसे मिटे ये दूरियाँ.
फिर याद आ जाती है कुछ मजबूरियां
अब चांद से कौन पूछे उनकी क्या रह गई है जात
हंसीन हो गई है और दिल में घर कर गई है रात

अब चाँद को भी कई सितारों ने घेरा है
हर सितारा कहे चांद मेरा है  चाँद मेरा है
उनको बताओ वे यू ही चमक लेंगे
पर बिना चाँद हम पर अंधेरा है
बस यही बात हमारी सितारों से कर गई है फसाद
हँसीन हो गई है और दिल में घर कर गई है रात |

-विकास वर्स 
https://www.instagram.com/p/CAprlf0n6G5/

शुक्रवार, 5 जून 2020

मेरे गाँव मे बारिश





**एक अरसे से मेरे गाँव मे बारिश हुई **



कुछ वक्त से सुने पड़े थे वो रास्ते

जो मेरे गाँव से निकलते हैं और खेतों की ओर जाते हैं

आजकल उन पर चहल पहल बढ़ी हुई हैं

एक अरसे से मेरे गाँव मे बारिश हुई हैं


बादल भी नजर ना आता आसमां में सूरज का राज था

दिन की दोपहर में रात के सन्नाटे का साज था

अब इस मिट्टी की इन गलियों की संगीत से सिफ़ारिश हुई हैं

एक अरसे से मेरे गाँव मे बारिश हुई हैं



सिकुड़ गई शामो सुबह, दोपहर फैलने को आजाद हो जैसे

भीड़ लगती थी जिस नुक्कड़ पर लगता था कोई अदृश्य वहाँ आबाद हो जैसे

अब फिर से भिड़ लगी हैं नुक्कड़ पर और एक कुटिया लावारिश हुई हैं

एक अरसे से मेरे गाँव मे बारिश हुई हैं



एसा नहीं कि पहले बिल्कुल सूनसान थे ये रास्ते

आते जाते थे कुछ लोग मगर

वो इन सुनहरे खालियानो को चीरते हुए

निकल जाते थे पड़ोसी शहर की और

लेकीन अब कुछ मंजिलें रास्तों में ठहरी हुई है

एक अरसे से मेरे गाँव में बारिश हुई हैं



पहले जाती थी कुछ गाड़ियां धुआँ छोड़ते हुए

अब बैल और ऊँट गाड़ियों की

भीन्नी आवाज कानो में पड़ने लगी हैं

अब बच्चो को भी इतवार को छूट्टी पर

खेत जाने की खुमारी चढ़ने लगी हैं

अब माथे की सलवट ने उम्मीद की किरण छुई है

एक अरसे से मेरे गाँव मे बारिश हुई हैं



यहाँ के सूखे पेड़ों पर बस खुदा की रहमत रह गई हैं

कुदरत से सियासत ने खिलवाड़ किया और

नाम यहाँ का लेकर नहर सिर्फ कागजों में रह गई हैं

कुछ तो बात है इस मिट्टी में जो खुदा को मिलने की ख्वाहिश हुई हैं

एक अरसे से मेरे गाँव में बारिश हुई हैं



जो हवा में  हिलते हुए भी एक नींद का आभास कराते थे

वो पेड़ मानो कुछ गा रहे हैं

डिब्बों मे और पैकेटों मे जो बीज बंद थे

वो जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं

अब मुरझाई कलियों को भी खिलने की ख्वाहिश हुई हैं

एक अरसे से मेरे गाँव मे बारिश हुई हैं



- विकास वर्स

शराब से भी बेहतर हो

  शराब से भी बेहतर हो तुम तेरे साथ ने मुझे इस जहाँ के क़ाबिल बना दिया, इतनी ख़राब हो क्या तुम? मदहोशी पुरानी सी लगती है निगाहों में, शराब हो...