गुरुवार, 30 दिसंबर 2021

समीक्षा -  मुसाफ़िर ! ठहर जा 


 समीक्षा -  मुसाफ़िर ! ठहर जा 


हमारे ज़ज्बात हमारी जिंदगी का एक हिस्सा है , जो हर दिल महसूस कर सकता है लेकिन उन जज्बातों को उतना ही जिवित रूप में लिखना सबके मुकद्दर में नहीं होता, 

यह खूबसूरत कलाकारी देखने को मिलती है  किताब "मुसाफ़िर!ठहर जा " में  जिसको लिखने वाले हैं  हमारे प्रिय मित्र jai vadhwani,

प्रेम और जिन्दगी के अर्थ को बखूबी काग़ज़ पर उतारती हुई कविताओं का यह संग्रह, दुनिया,  प्रेम और जिन्दगी के प्रति एक नया नजरिया विकसित करता हैं | 


कहानियाँ कहती 3,4 पेज की बड़ी कविता भी इस किताब मे मौजूद है और 

"एक इशारा भर" pg-44 

जैसी गहरी बात कहती छोटी कविताएँ भी लिखी गई है 

शीर्षक से मालूम होता होगा कि यात्रा वृतांत की कविताएं मिलेगी लेकिन कवि ने जिन्दगी को सफर मानकर मुसाफ़िर हो जाने को ही अपनी यात्रा माना है,  और मुसाफ़िर को ठहरने की सलाह देने के पीछे शायद कवि का इरादा रहा होगा कि जिंदगी सिर्फ भागते हुए न जी कर कुछ पड़ावों पर रुक कर रास्तों का आनंद लेना भी जरूरी है | 


किताब में  प्रेम को एक स्तर ऊँचा उठाती कविताएँ मिलेगी जैसे 

"बारिश तप्ती दोपहर की" pg 113

"कुल्हड़ की कड़क चाय" pg- 41

"प्रेम के मानक" pg- 46

महीने के वो चार दिन pg- 62

इन कविताओं की भाषा शैली इतनी सरल है कि कोई भी पढ़कर उन भावों को छू सकता है |

और समाज को उसका आईना दिखाती कविताओं संकलन भी है जैसे 

" सिसकियों के संग" pg- 35

"वज़ूद चेहरे का " pg- 60

"#metoo बहुत हो गया " pg- 56 


पिछले करीब 2 साल से विश्व व्याप्त महामारी का और महामारी के कारण बढ़ी बंदिशों का असर मुसाफ़िर  पर भी देखने को मिलता है और उस भावों को कविता 

"जिंदगी बड़ा धीरे चल रही हो" pg- 83

या "सांसो की काला बाजारी" pg-86

  में  महसूस किया जा सकता है | 


ना चाहते हुए भी अगर नकारात्मक बिंदु की बात करूँ तो यही है कि ज़ज्बात तो पाठक स्पर्श कर पाएंगे लेकिन वो अंदाज जो मुसाफ़िर खुद सुनाएगा उस तक पहुंचना मुस्किल होगा क्योंकि 

कहानियाँ होती सब की है, मगर उसको कविता में लिखकर हर कोई पढ़ नहीं पाता

- Vikas verse

बुधवार, 22 दिसंबर 2021

गणित- एक सफ़र


 Happy #mathematics day ✍🏻

वाकिफ हुए जिंदगी में स्कूल नाम की झांकी से 

ये सफर शुरू होता है गिनती और जोड़, बाकी से


बस्ता हाथ में लिए हम नए जलते चिराग थे 

अब जोड़ बाकी से अगला पड़ाव गुणा और भाग थे 


गणित एक मजबूत पहलवान था पढ़ाई के अखाड़े में 

सीख तो लिया था मगर पहले अटक जाते थे 13 के पहाड़े में 


कुछ वक्त बाद फिर जब होश आया

तो सिलेबस मे प्रॉफिट लॉस आया 


फिर गणित ने परिमाप, क्षेत्रफल और अनुपात सिखा दिया 

फिर confusion से भरे प्रतिशत का चेहरा दिखा दिया 


तब लगता था शिष्यों को पढ़ाने साक्षात आचार्य द्रोण आ गए 

फिर हमारी स्थिति परखने निर्देशआंक और रेखा व कोण आ गए 


कोणो तक ठीक था जब उनके बीच त्रिकोणमिती 

मत पूछो फिर हम पर क्या क्या बीती 


इस साल तो हमरे गुणन खंड हो गए

और कुछ यारों से बंट गए बहुपदो मे 

हमने गणित को  नहीं किया निराश 

गणित ने वफादारी दिखाई और हमे करा दिया पास 


फिर हमने गणित से मोहब्बत का इजहार कर लिया 

और गणित संकोच पूर्ण सविकार कर लिया.... मगर 

फिर सवाल हमारे आँकलन का था 

और आगे इलाका समाकलन का था 


और आगे

इस कहानी में रुचि कर मोड़ आए

जहाँ कहीं खुशी कहीं गम है 

जिस के लिए अभी शब्द कम हैं ........ 

✍🏻 vikas verse (math's student) 😜

22 Dec. 2018

रविवार, 5 दिसंबर 2021

Chhorii फ़िल्म समीक्षा




 जहाँ "नया" इंसान नहीं पहुँच पता वहाँ उसे कहानियाँ पहुँचा देती है ,


Chhorii फिल्म एसी ही एक सच्ची घटाओं पर आधारित कहानी है, 
जो आज भी कुछ जगह ल़डकियों पर हो रहे अत्याचार की कुप्रथा को सामने लाने का काम करती है |
पोस्टर और trailer से फिल्म horror लगती है और  एक भयानक संगीत के साथ फ़िल्माया भी  गया है लेकिन वो एक दो sceans के अलावा नहीं डरा पाती है लेकिन एक सच्चाई हमारी आँखों के सामने लाकर रख देती है 
किसी मराठी फिल्म की कॉपी बताया जा रहा है |
1st half के बाद फिल्म देखने लायक हो जाती है |

मंगलवार, 9 नवंबर 2021

मन करता है

 


किसी का घर टपकता देख मेरा धूप हो जाने का  मन  करता है
बहुतों को बोलता देख मेरा चुप हो जाने का मन करता है


तपते बदन को देख मेरा सावन हो जाने का मन करता है
आज के श्री राम देख मेरा रावण हो जाने का मन करता है


मंज़िल मिले राहगीर देख रास्ते में खो जाने को मन करता है
डूबता चाँद देख बेचैनी से सो जाने को मन करता है 


कड़वी सी सच्चाई देख पाप नहीं पुण्य धोने को मन करता है
इंसान की फितरत देख बादल बनकर रोने को मन करता है


अलमारी की धूल देख किताब हो जाने को मन कर ता है
हार के आंसुओ के हाथों में खिताब हो जाने को मन करता है


फुर्सत से कभी देख आईना डर जाने को मन करता है
आज घर बैठे बैठे मेरा घर जाने को मन करता है 

पीपल - the Witness


 🌳 पीपल 🌳

बैठो कभी इत्मिनान से यहाँ हर लम्हें में एक कहानी है
जंग और मुहब्बत का अतीत है और पीपल की जुबानी है ||

ये केवल पेड़ नहीं है
ये गवाह उन तमाम घटनाओं का
जिनका वर्णन नहीं मिलता किसी भी पन्ने पर लिखा ।

चुनिंदा प्रेम कहानीयाँ है
जो आप किसी न किसी उपन्यास में पढ़ लेते हो और आपके देश और क्षेत्र का इतिहास, जो आप  पढ़ सकते हो मोटी किताबों में,
लेकिन आपके गाँव की प्रेम कहानियाँ
जिनको नहीं मिली स्याही किसी कलम की,
और वो अस्तित्व का संघर्ष,
जो पढ़कर नहीं दोहराया जा सकता है,
इन सबको अंदर समाये हुए बहुत कुछ कहता है ये पीपल| का पेड़ 

गौर से देखो तो ये इंतजार करता नजर आता है किसी राही का जो कुछ लम्हे निकाल ले,  अपने लंबे सफर से
और  सुन ले,  इसके पत्तों से टकराती हवा को जिसमें ना सिर्फ एक धुन है,
 इनसे  बोल निकलते हैं जो आज तक आपने नहीं सुने होंगे किसी भी संगीत में |

ये न सिर्फ अतीत बतलाता है 
ये संकेत करता है आने वाले कल की ओर ,
फिर पोखर के दूसरे किनारे पर खड़े अपने भाई को गिरता देख खुद को 
और मजबूत करने की कोशिश में हर साल गवां देता अपनी एक बाजू !
सैंकड़ों बरबंटीयाँ गिराता है  इसी उम्मीद में कि पैर फैलाते गाँव और शहर के बीच बचा रहे मेरे वंश का कोई अंश |

- Vikas verse 



शुक्रवार, 27 अगस्त 2021

Beyond the तालिबान



रंग लाल से बहते नाले  हैं 

काबुल के मंज़र काले  हैं 


ऐ खुदा लानत हैं तुझ पर अगर ये तेरे बन्दे हैं 

निर्दयी चोला पहने खड़े ये दानव भी कितने गंदे हैं 


इस धरती की एक जगह पर कुछ जानवर एसे ठहरे हैं 

काम हैं जिनके शैतानों से  और इंसानी उनके चेहरे हैं 


वो देते कैसी आजादी जिस आजादी पर पहरे हैं 

सिर्फ  इंसान नहीं इंसानियत पर ज़ख्म ये गहरे हैं 


क्या  इन ज़ख्मों पर मरहम का कोई अस्पताल नहीं 

तुम पत्थर हो, अगर तुम्हें इस दर्द पर  कोई मलाल नहीं 


निशान-ए-गुंबद के लालच में ईंट नींव की मर जाती हैं 

आती हैं एक लहर तबाही जो मैदान साफ़ कर जाती हैं 


उनके लिए कुर्बानी देती आम हैं जो अवाम हैं 

बंदूकों वाले हाथों के पीछे कुछ बड़े नाम हैं 


नादां लोग अतीत कत्लेआम का दोहराते रहे हैं 

अफसोस परचम बादशाहों के वहीं लहराते रहे हैं 


जालिमों थोड़ा रहम करो 

हथियारों पर ना अहम करो 

इतिहास गवाह हैं 

ना टिक पाओगे 

जीत का जितना मर्जी वहम करो 


- Vikas verse  

गुरुवार, 12 अगस्त 2021

Central park of jaipur

 



This is the central park of jaipur.
(Check out some more  glimpse in next posts)
.
In this pic it seems a small grass loan
But it's a huge घास का मैदान with so many kind of species of trees and plants,
And I love so much these type of park ...
After visiting this place I felt  there is an #oasis in between desert 🏜of roads, traffic and  merciless human.

Time nikal ke Must visit  this place in jaipur

This naturally Green colored  fantastic place makes you full of energy.
And you feel your self very near of nature
And your busy mind can convince your  heart to be soft towards this.

@vikas_verse

#centralpark
#naturephotography #naturephotography📷🍃 #varunphotography #vijayanthonyfans #photography #greennature

बुधवार, 28 जुलाई 2021

रास्ता हमसफ़र



वो कौन बुला रहा है मंज़िल,  पर जो रास्तों तक आता ही नहीं 

ये  रास्ता एसा हमसफर हैं कि मुझे  कभी सताता ही नहीं 


कन्धे पर बस्ता देख दुनिया पूछती हैं आखिर तुम जाते कहाँ हो
हम भी कर दें एलान मगर महबूब अपना पता बताता ही नहीं

मिल जाये  भँवर में तिनका कोई, तो किनारों पर कौन जाए
पहली तलाश में मिले तो ठीक,  ये शर्तें लागू वाला रिश्ता भाता ही नहीं

इत्तेफाक नहीं हैं कि जुबा बैठे सवालों का जवाब आँखों से मिल जाता हैं
जा बैठते हैं अहले दिल के करीब वर्ना यार तो एसा हैं कि हमें बुलाता ही नहीं

मिलेगा पत्थर मील का तो खबर कर देंगे इस तरफ निकल गए हैं हम
मगर  वो भी उसके दिल की तरह ही पत्थर हैं  मुसाफिरों से बतियाता  ही नहीं

पूछो उससे की करते क्या हो तो कुछ अजीब से नाम ले लेता हैं
वैसे कमा लेता 2 - 4 दिल रोज के, क्या हुआ अगर पैसा कमाता ही नहीं
वो सताने वाला कौन हैं मंजिल पर, जो रास्तों तक आता ही नहीं
ये  रास्ता एसा हमसफर हैं कि कभी सताता ही नहीं

- Vikas verse





मंगलवार, 29 जून 2021

मन करता हैं


किसी का घर टपकता देख मेरा धूप हो जाने का मन करता हैं
बहुतों को बोलता देख मेरा चुप हो जाने का मन करता हैं

तपते बदन को देख सावन हो जाने का मन करता है
आज के श्री राम देख रावन हो जाने का मन करता हैं

अलमारी की धूल को देख किताब हो जाने का मन करता हैं
हार के आंसुओ के हाथों में खिताब हो जाने का मन करता हैं

मंज़िल मिले, राहगीर देख रास्ते में खो जाने का मन करता हैं
डूबता चांद देखकर, बेचैनी में सो जाने का मन करता हैं

कड़वी सी सच्चाई देख पाप नहीं पुण्य धोने का मन करता हैं
मानव की फितरत देख बादल बन कर रोने का मन करता है

फुर्सत से कभी देख आईना डर जाने का मन करता हैं
आज घर पर बैठे बैठे ही घर जाने का मन करता हैं 

सोमवार, 28 जून 2021

दोस्ती औऱ रिश्ता


》》दोस्ती और रिश्ता 《《

दोस्ती वो रिश्ता हैं जिसमें कोई रिश्ता नहीं होता
और इन दोनो चीजों का ताल्लुक दरिया और समंदर जैसा हैं
दोनों एक दूसरे पर खत्म होते हैं.

जब हम friends होते हैं तो तो इंतजार में रहते हैं कि कब relationship में आ जाएं
और जब हमारा कोई रिश्ता होता हैं तो सोचते हैं कि दोस्ती हो जाए |

और मुझे ऐसा लगता हैं की ये दोस्ती से रिश्ते में और रिश्ते से दोस्ती में जो रूपांतरण हैं ना, ये  इस दुनिया की सबसे खूबसूरत
प्राकृतिक घटनाओं में से एक हैं ,

जब बाप बेटे दोस्त बनते हैं तो पता हैं क्या होता हैं
तब इंसान अपने हर सपने को भूल सकता हैं क्यों कि उस पल में एहसास ही ऐसा होता हैं
और जब दो दोस्त अपने रिश्ते का इजहार करते हैं तो पता हैं क्या होता है
तब ज्येष्ठ की गर्मी के बाद सीधा सावन आता हैं
ओह.. खैर छोड़ो ये सब..
रिश्तों को निभाने में जिंदगी लग जाती हैं मगर दोस्ती पता है, कब मुकम्मल होती हैं 
“बस दोस्त बन जाने से दोस्ती मुकम्मल हो जाती हैं”

दोस्ती में मस्ती हैं नादानी हैं...बड़े बड़े किस्सों की छोटी छोटी कहानी हैं
वहीं रिस्तों में जिम्मेदारी हैं समझदारी हैं और छोटे छोटे किस्सों की एक लंबी सी कहानी हैं
दोस्ती में एक प्यार हैं जो कभी शब्द नहीं मांगता
और रिश्ते में बंधन हैं, जो आज़ादी की क़ीमत परिभाषित करता है , .....

दोस्ती की सुबह में उठिए और रिश्तों की शामों मे ढलते रहिए
रिश्ते को दोस्ती में और दोस्ती को रिश्ते में बदलते रहिए
कदर कर जता मत
फिक्र कर दिखा मत
तुम चाहते हो कि दोस्ती बनी रहे
तो मोहब्बत कर, मगर  बता मत |

और सबसे खास बात दोस्ती और रिश्ते दोनो को खुश रखिए ये एक ही हैं |

शनिवार, 5 जून 2021

पर्यावरण दिवस


 आज सूखी हैं शाखें 

कल हरे पत्ते भी आयेंगे 

अपने भुगते ज़ज्बात

 को अमल में लाना 

फिर निगाहों में नजारे

बहुत अच्छे  भी आयेंगे 


फूटेगी नई कोंपल 

और कुछ सुन्दर फूल खिलेंगे 

जहर, हवा से खत्म होगा 

और महकते मंजर मिलेंगे 


मैंने सुना है पेड़ो को कहते हुए 

वो ना तो बदलेंगे और ना ही लेंगे बदला कोई 

इन्सान, इन्सान को समझा सके तो ठीक हैं 

वर्ना आएगा अवतार अगला कोई 


इंसान तरक्की में मदमस्त हुए, फिर 

आग लगी तो गड्ढा खोदा करते हैं

नफा दिखा तो जाग चुके, मसरूफ लोग 

हिसाब लगाकर अब कुदरत का सौदा करते हैं 

- Vikas verse

सोमवार, 15 मार्च 2021

एक नजरिया

 


मैं हर बात नहीं मान सकता भले दुनिया मुझे नापसंद करे

कोई डूबना चाहता हो तो उसे किनारे लाना बंद करे


मुझे आदत छिछली दरिया की और आगे गहरी खाही क्यों हैं
दो पल भी साथ न कट सके फिर सदियों के हमराही क्यों हैं

ना रीत तुम्हारी ठीक लगे ना ही कोई नफरत तेरे जमाने से
तुम सिर्फ जंग क्यों सारी खींच रहे हो मोहब्बत के तहखाने से

कभी पैरों में, तो कभी सिर पर इस दुनिया सा कोई गोल नहीं
ये मोह में पागल राधा सी मीरां के गीतों का कोई मोल नहीं

बेखौफ सा क्यों खोया हूँ, वो हँस हँस कर मुझको काट रहे हैं
बिखरा हुआ महफ़ूज़ नहीं लगता और समेटकर वो बाँट रहे हैं

ये दुनिया शातिर कातिल हैं और मैं अब शिकार के काबिल हूँ
मालूम नहीं भयानक है या बेखौफ हैं मंजर, मैं दुनिया में शामिल हूँ

- विकास वर्ष 

शराब से भी बेहतर हो

  शराब से भी बेहतर हो तुम तेरे साथ ने मुझे इस जहाँ के क़ाबिल बना दिया, इतनी ख़राब हो क्या तुम? मदहोशी पुरानी सी लगती है निगाहों में, शराब हो...