शनिवार, 29 अप्रैल 2023

क्या फ़र्क़ पड़ता है

क्या फ़र्क़ पड़ता है



महफ़िलें तय करती है किरदार तमाम ज़िंदगी का,

अकेले में रो भी दूँ तो क्या फ़रक पड़ता है

साथ रहना तय करता है गहराई मोहब्बत की,

ख़्यालों में किसी को खो भी दूँ तो क्या फ़र्क़ पड़ता है


मंज़िलें तय करती है अंजाम सफ़र का,

बीच राह में ख़ुद को गिरा भी लूँ तो क्या फ़रक पड़ता है 

पत्थर भी महसूस कर लेते हैं मेरे गुलाब की ख़ुशबू,

उसे अपने पहलू में छुपा भी लूँ तो क्या फ़र्क़ पड़ता है


कुछ लोग ही तय करते हैं क़ानून जीने का,

मैं ख़ुद ख़ुदा को माना भी लूँ तो क्या फ़रक पड़ता है

आपका नशा ही तय करता है ख़ुशी उम्रभर की,

दो दिन शौक़ आज़मा भी लूँ तो क्या फ़र्क़ पड़ता है


ख़ुद को छोड़ नहीं पाया हूँ मुद्दतों से,

अब कोई सवालों के साथ मुस्कुरा भी दे तो क्या फ़रक पड़ता है 

मैं ख़ुद तय करता हूँ सरहदें मेरे आज़ाद ख़्यालों की,

कोई ज़ुबान पर बंदिशें लगा भी दे तो क्या फ़र्क़ पड़ता है 

19 टिप्‍पणियां:

  1. आखिरी दो लाइन ... और पूरी कविता का प्रक्षेप ! सराहनीय 🌻

    जवाब देंहटाएं
  2. Last phase👏👏
    "Zindagi jeene ka salika sikha diya ismein"🥰

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत बड़ी बात कह दी आपने, शायद कोशिश मुकम्मल लग रही है । आपका धन्यवाद🙏🥰

      हटाएं
  3. Shandar Jindagi ko Jandar bna diya...Wah!!!

    जवाब देंहटाएं
  4. आप तो आप हैं,आपकी क्या बात है।
    चंद लाइनों में ही पूरी कायनात है।
    समझ मे आएगा, तभी तो जान पाओगे,
    कि खुद से खुद की ये मुलाकात है।
    वाह वाह क्या बात है
    जयहिंद जी

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत बहुत धन्यवाद आपका , लगता है हमारी तो पंक्तियाँ मुकम्मल हो गई है 😍😍

      हटाएं

शराब से भी बेहतर हो

  शराब से भी बेहतर हो तुम तेरे साथ ने मुझे इस जहाँ के क़ाबिल बना दिया, इतनी ख़राब हो क्या तुम? मदहोशी पुरानी सी लगती है निगाहों में, शराब हो...