मजदूरी भरती है पेट बच्चों का, मजबूरी रुला देती है
जिंदगी तो है चार यारों के साथ बिताए चंद लम्हों में,
वरना दिनभर की जिम्मेारियां बैठे बैठे ही सुला देती है
ऐसी क्या क्या चीजें है जो उनको कम सेलरी वाली हार्ड जॉब करते रहने को मजबूर करती है
वो कोई उनकी give up सोच होगी जरूरी नहीं है
मुझे लगता है इस निरंतर बिना कुछ सोचे जॉब करते रहने के लिए जो ऊर्जा आती है उन छोटी छोटी खुशियों से जो मिलती है दिन के कुछ लम्हों में
जब दिन में किसी सीनियर की आवाज सुनते हैं और पूरे थक जाते हैं और महीने के कुछेक दिनों के चंद लम्हों में ये ख्याल जरूर आता होगा कि ये जॉबछोड़ देते हैं मगर जब काम से घर लौटते समय जब एक साथ काम करने वालों की मंडली बैठती है कहीं भी जैसे गांव जाने वाली बस में, या स्टेशन पर, याफिर लंच ब्रेक में
इन मीटिंग्स में बॉस की चुगली हो या पॉलिटिक्स की बातें इन से दिल को को जो आराम मिलता है वो आने वाला पूरा दिन काम कर लेने का बूस्टर डोजहोता है |
सन्तुष्ट तो शायद कोई नहीं है मगर खुश हर कोई हो सकता है|


