शुक्रवार, 5 जून 2020

मेरे गाँव मे बारिश





**एक अरसे से मेरे गाँव मे बारिश हुई **



कुछ वक्त से सुने पड़े थे वो रास्ते

जो मेरे गाँव से निकलते हैं और खेतों की ओर जाते हैं

आजकल उन पर चहल पहल बढ़ी हुई हैं

एक अरसे से मेरे गाँव मे बारिश हुई हैं


बादल भी नजर ना आता आसमां में सूरज का राज था

दिन की दोपहर में रात के सन्नाटे का साज था

अब इस मिट्टी की इन गलियों की संगीत से सिफ़ारिश हुई हैं

एक अरसे से मेरे गाँव मे बारिश हुई हैं



सिकुड़ गई शामो सुबह, दोपहर फैलने को आजाद हो जैसे

भीड़ लगती थी जिस नुक्कड़ पर लगता था कोई अदृश्य वहाँ आबाद हो जैसे

अब फिर से भिड़ लगी हैं नुक्कड़ पर और एक कुटिया लावारिश हुई हैं

एक अरसे से मेरे गाँव मे बारिश हुई हैं



एसा नहीं कि पहले बिल्कुल सूनसान थे ये रास्ते

आते जाते थे कुछ लोग मगर

वो इन सुनहरे खालियानो को चीरते हुए

निकल जाते थे पड़ोसी शहर की और

लेकीन अब कुछ मंजिलें रास्तों में ठहरी हुई है

एक अरसे से मेरे गाँव में बारिश हुई हैं



पहले जाती थी कुछ गाड़ियां धुआँ छोड़ते हुए

अब बैल और ऊँट गाड़ियों की

भीन्नी आवाज कानो में पड़ने लगी हैं

अब बच्चो को भी इतवार को छूट्टी पर

खेत जाने की खुमारी चढ़ने लगी हैं

अब माथे की सलवट ने उम्मीद की किरण छुई है

एक अरसे से मेरे गाँव मे बारिश हुई हैं



यहाँ के सूखे पेड़ों पर बस खुदा की रहमत रह गई हैं

कुदरत से सियासत ने खिलवाड़ किया और

नाम यहाँ का लेकर नहर सिर्फ कागजों में रह गई हैं

कुछ तो बात है इस मिट्टी में जो खुदा को मिलने की ख्वाहिश हुई हैं

एक अरसे से मेरे गाँव में बारिश हुई हैं



जो हवा में  हिलते हुए भी एक नींद का आभास कराते थे

वो पेड़ मानो कुछ गा रहे हैं

डिब्बों मे और पैकेटों मे जो बीज बंद थे

वो जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं

अब मुरझाई कलियों को भी खिलने की ख्वाहिश हुई हैं

एक अरसे से मेरे गाँव मे बारिश हुई हैं



- विकास वर्स

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शराब से भी बेहतर हो

  शराब से भी बेहतर हो तुम तेरे साथ ने मुझे इस जहाँ के क़ाबिल बना दिया, इतनी ख़राब हो क्या तुम? मदहोशी पुरानी सी लगती है निगाहों में, शराब हो...