आज सूखी हैं शाखें
कल हरे पत्ते भी आयेंगे
अपने भुगते ज़ज्बात
को अमल में लाना
फिर निगाहों में नजारे
बहुत अच्छे भी आयेंगे
फूटेगी नई कोंपल
और कुछ सुन्दर फूल खिलेंगे
जहर, हवा से खत्म होगा
और महकते मंजर मिलेंगे
मैंने सुना है पेड़ो को कहते हुए
वो ना तो बदलेंगे और ना ही लेंगे बदला कोई
इन्सान, इन्सान को समझा सके तो ठीक हैं
वर्ना आएगा अवतार अगला कोई
इंसान तरक्की में मदमस्त हुए, फिर
आग लगी तो गड्ढा खोदा करते हैं
नफा दिखा तो जाग चुके, मसरूफ लोग
हिसाब लगाकर अब कुदरत का सौदा करते हैं

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें