बुधवार, 28 जुलाई 2021

रास्ता हमसफ़र



वो कौन बुला रहा है मंज़िल,  पर जो रास्तों तक आता ही नहीं 

ये  रास्ता एसा हमसफर हैं कि मुझे  कभी सताता ही नहीं 


कन्धे पर बस्ता देख दुनिया पूछती हैं आखिर तुम जाते कहाँ हो
हम भी कर दें एलान मगर महबूब अपना पता बताता ही नहीं

मिल जाये  भँवर में तिनका कोई, तो किनारों पर कौन जाए
पहली तलाश में मिले तो ठीक,  ये शर्तें लागू वाला रिश्ता भाता ही नहीं

इत्तेफाक नहीं हैं कि जुबा बैठे सवालों का जवाब आँखों से मिल जाता हैं
जा बैठते हैं अहले दिल के करीब वर्ना यार तो एसा हैं कि हमें बुलाता ही नहीं

मिलेगा पत्थर मील का तो खबर कर देंगे इस तरफ निकल गए हैं हम
मगर  वो भी उसके दिल की तरह ही पत्थर हैं  मुसाफिरों से बतियाता  ही नहीं

पूछो उससे की करते क्या हो तो कुछ अजीब से नाम ले लेता हैं
वैसे कमा लेता 2 - 4 दिल रोज के, क्या हुआ अगर पैसा कमाता ही नहीं
वो सताने वाला कौन हैं मंजिल पर, जो रास्तों तक आता ही नहीं
ये  रास्ता एसा हमसफर हैं कि कभी सताता ही नहीं

- Vikas verse





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शराब से भी बेहतर हो

  शराब से भी बेहतर हो तुम तेरे साथ ने मुझे इस जहाँ के क़ाबिल बना दिया, इतनी ख़राब हो क्या तुम? मदहोशी पुरानी सी लगती है निगाहों में, शराब हो...