मंगलवार, 9 नवंबर 2021

मन करता है

 


किसी का घर टपकता देख मेरा धूप हो जाने का  मन  करता है
बहुतों को बोलता देख मेरा चुप हो जाने का मन करता है


तपते बदन को देख मेरा सावन हो जाने का मन करता है
आज के श्री राम देख मेरा रावण हो जाने का मन करता है


मंज़िल मिले राहगीर देख रास्ते में खो जाने को मन करता है
डूबता चाँद देख बेचैनी से सो जाने को मन करता है 


कड़वी सी सच्चाई देख पाप नहीं पुण्य धोने को मन करता है
इंसान की फितरत देख बादल बनकर रोने को मन करता है


अलमारी की धूल देख किताब हो जाने को मन कर ता है
हार के आंसुओ के हाथों में खिताब हो जाने को मन करता है


फुर्सत से कभी देख आईना डर जाने को मन करता है
आज घर बैठे बैठे मेरा घर जाने को मन करता है 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शराब से भी बेहतर हो

  शराब से भी बेहतर हो तुम तेरे साथ ने मुझे इस जहाँ के क़ाबिल बना दिया, इतनी ख़राब हो क्या तुम? मदहोशी पुरानी सी लगती है निगाहों में, शराब हो...