बुधवार, 22 दिसंबर 2021

गणित- एक सफ़र


 Happy #mathematics day ✍🏻

वाकिफ हुए जिंदगी में स्कूल नाम की झांकी से 

ये सफर शुरू होता है गिनती और जोड़, बाकी से


बस्ता हाथ में लिए हम नए जलते चिराग थे 

अब जोड़ बाकी से अगला पड़ाव गुणा और भाग थे 


गणित एक मजबूत पहलवान था पढ़ाई के अखाड़े में 

सीख तो लिया था मगर पहले अटक जाते थे 13 के पहाड़े में 


कुछ वक्त बाद फिर जब होश आया

तो सिलेबस मे प्रॉफिट लॉस आया 


फिर गणित ने परिमाप, क्षेत्रफल और अनुपात सिखा दिया 

फिर confusion से भरे प्रतिशत का चेहरा दिखा दिया 


तब लगता था शिष्यों को पढ़ाने साक्षात आचार्य द्रोण आ गए 

फिर हमारी स्थिति परखने निर्देशआंक और रेखा व कोण आ गए 


कोणो तक ठीक था जब उनके बीच त्रिकोणमिती 

मत पूछो फिर हम पर क्या क्या बीती 


इस साल तो हमरे गुणन खंड हो गए

और कुछ यारों से बंट गए बहुपदो मे 

हमने गणित को  नहीं किया निराश 

गणित ने वफादारी दिखाई और हमे करा दिया पास 


फिर हमने गणित से मोहब्बत का इजहार कर लिया 

और गणित संकोच पूर्ण सविकार कर लिया.... मगर 

फिर सवाल हमारे आँकलन का था 

और आगे इलाका समाकलन का था 


और आगे

इस कहानी में रुचि कर मोड़ आए

जहाँ कहीं खुशी कहीं गम है 

जिस के लिए अभी शब्द कम हैं ........ 

✍🏻 vikas verse (math's student) 😜

22 Dec. 2018

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शराब से भी बेहतर हो

  शराब से भी बेहतर हो तुम तेरे साथ ने मुझे इस जहाँ के क़ाबिल बना दिया, इतनी ख़राब हो क्या तुम? मदहोशी पुरानी सी लगती है निगाहों में, शराब हो...