शनिवार, 15 जनवरी 2022

पतंग लूटना

 


किसी आजाद उड़ती चीज़ को अपना बना लेना
लूटना कैसे हुआ ?
एक उड़ती  'पतंग', जिसका मांझा कटते ही 

पतंगबाज़ अपना हक खो चुका है ,

वो आजाद उड़ती कटी पतंग
एक जवान हो रहे उस जवान लड़के की तरह होती है
जिसे खुद नहीं पता होता कि
उसकी मंजिल क्या है
हवा की दिशाओं के साथ बहती
जब  10-20 की भीड़ में कोई "एक"उसे अपना बना लेता है

तो उसे "पतंग लूटना" कहना गलत होगा जब कि उसने पतंग को 'जीता' है|


जीतने के इस आनंद की कीमत पतंग की कीमत से नाप लेना वही मूर्खता होगी जैसे किसी किताब की कीमत को उसपर लिखी मुद्रा से नाप लिया जाता है |

.
.
- Vikas verse
#reels #kitereels #bachpanreel #instareels #besabriyan #patang

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शराब से भी बेहतर हो

  शराब से भी बेहतर हो तुम तेरे साथ ने मुझे इस जहाँ के क़ाबिल बना दिया, इतनी ख़राब हो क्या तुम? मदहोशी पुरानी सी लगती है निगाहों में, शराब हो...