बहुत है
सुना है आपके हरे भरे बदलते शहर में सूखा पड़ा है
कभी हमें बुलाओ, हमारी आँखों में पानी बहुत है
वो अपने तरीके से मेरी बेवफाई सुनाता रहता है
जिनमे किस्सा एक भी नहीं मगर कहानी बहुत है
सुना है जिंदगी के उतार चढाव समझ कर उनमे उलझ गए हो
कभी बिना समझे जीना हो तो आना, यहाँ शामें रूहानी बहुत है
सुना है हमारी नादानीयों से तुम्हारे तजुर्बे को हर्ज है कोई
अपनी मर्जी से एक कदम रखो, सुना है आप में जवानी बहुत है
मुलाकात महकाने को टहनियां झुक जाती है शिरीष की
मगर ये सच है कि उसूलों को लेकर मुझ में मनमानी बहुत है
अरे रुक क्यों गए, ठोकरें खाना तो फर्ज है मुसाफिर का
रूमानी हवा के इंतजार में अभी तो आंधियां आजमानी बहुत है
घाव घुटने का भर जाएगा रास्ते मे हमसफर और मिल जाएगा
मगर यारा पहले प्यार की दिल पर निशानी बहुत है
दिलों से राजनीति दूर कर, तानाशाही खेल रहे हैं तुम
काश हम कह पाते हमारे अंदर की जनता सयानी बहुत है
सुना है जंग जीत जाने को प्यादों की फौज खड़ी किए हो
जब मर्जी चले आना हमारे पाले में अकेली रानी बहुत है
- Vikas verse
Fav Lines 🥰🥰❣️
जवाब देंहटाएंइसे तो बार बार पढ़ा जाना चाहिए
जवाब देंहटाएंबेहतरीन 😍🥰