सोमवार, 5 सितंबर 2022

उसके जाने के बाद

 मैंने सोचा था कि 

उसकी गैरमौजूदगी में फिर से उठा लूँगा वो सिगरेट 

जो उसने ये कहकर फेंक दी थी 

कि या तो ये, या मैं 

और सोचा था कि,

वो कोई काम नहीं करूंगा जो 

उसने करने के लिए बोला था 



मगर अब जो, वो नहीं हैं 

तो नजाने क्यों, 

सिगरेट हाथ में हैं मगर होठों तक नहीं जा रही है 

और अब उसके आने की कोई खबर भी नहीं आ रही हैं 

फिर भी 

बड़े चाव से करता हूँ वो सारे काम जो उसे पसन्द थे 

वो ही नग्मे गुनगुनाता हूँ, जो उसे पसन्द थे 


अब उसकी याद में नींद से कुछ ख्वाब चुरा लेता हूँ 

उसकी प्यारी हँसी को याद करके थोड़ा मुस्करा लेता हूँ 


मैंने जाना कि ये किस्मत कनेक्शन जो हैं ना 

आदतों,  hobbies, पसंद, ना पसंद से नहीं होता हैं 

और ये किसी को पता नहीं हैं कि ये तार दिल से जुड़ते हैं या इत्तेफाक से 

क्योंकि इनका रिश्ता वही होता हैं, जैसे होते हैं बीच वाले दो पन्ने किताब के 


जो खुदा ने आपको बक्सा हैं ,

 उसकी कदर करो  ... क्योंकि ये मुहब्बत वही चीज़ हैं जिसे दुनिया मजहब कहती हैं.....





टूटे दिल का वास्ता किसी दरगाह की चौखट

 से हो सकता है मयखानों से नहीं 

तुम उड़ती खबर पढ़कर वापस मत जाना 

क्योंकि मेरा चीजों से मन भरता है इंसानों से नहीं


✍️Vikas Verse

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शराब से भी बेहतर हो

  शराब से भी बेहतर हो तुम तेरे साथ ने मुझे इस जहाँ के क़ाबिल बना दिया, इतनी ख़राब हो क्या तुम? मदहोशी पुरानी सी लगती है निगाहों में, शराब हो...