शनिवार, 4 मार्च 2023

विश्व पुस्तक मेला

 wBF दिल्ली



किताबें 

क़िताब बहुत से लोग लिखते हैं और काफ़ी लोगो ने किताबों के बारे में भी लिखा है 

Aur kisi ne kya khub kaha hai ki 

“जो कोई भी यह कहता है कि जीने के लिए बस एक ही जिंदगी है ,वह जरूर किताब पढ़ना नहीं जानता होगा।” –अज्ञात


और उसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए मैंने भी किताब तो नहीं लिखी है मगर किताबों के बारे में कुछ लिखा है

मगर मैं वो आपको ससुनाऊँ उस से पहले थोड़ा घूम लेते हैं “विश्व पुस्तक मेला”




कुछ नई और कुछ पुरानी किताबों का कल्लेक्शन करने हम

पहुँच गये दिल्ली के प्रगति मैदान में,

जहां ना सिर्फ़ इंडिया की बल्कि यहाँ जापान फ़्रांस और यहाँ तक की दुनिया के हर कोने की किताब आपको मिल जाएगी 

लिटरेचर,  हिस्ट्री, नावेल , psychology हर तरह की किताब और इसके अलावा आप कहाँ तक सोच सकते हो उस से भी ज़्यादा सब्जेक्ट्स पर किताबें देखने को मिल जाएगी 


ऑलमोस्ट हर पब्लिकेशन की बुक आपको मिल जाएगी 

कुछ स्टाल पर इतनी भीड़ देख कर मुझे दुख और ख़ुशी दोनों हुई

दुख इस बात का कि भीड़ में अपने पसंद की किताबें ढूँढना थोड़ा मुश्किल था और ख़ुशी इस बात की कि स्क्रीनशॉट के जमाने में किताबों के मेले में इतनी भीड़ एक बहुत ही सुखद एहसास है।


इन 5 हॉल में इतनी ज़्यादा स्टाल लगी थी कि हम पूरा विजिट करने से पहले ही थक गये और इसी थकान के लिए यहाँ स्पेशल कैफेटेरिया भी हैं जहाँ किताबों पर  मिलने वाले डिस्काऊंट को पूरा वसूल किया जाता है लेकिन हम ठहरे स्मार्ट लोग तो हम अपने पराठे साथ में लेकर चले थे

लेकिन हमारी किताबों

की लिस्ट अभी कम्प्लीट नहीं हुई और हमने हॉल ना. ३ से फिर से एंट्री ली और फिर से खो गये  किताबों के ढेर में 

जब तक लिस्ट  पूरी नहीं हुई तब तक हम ने हार नहीं मानी,

बस्ता किताबों से भरता जा रहा था और और कंधे जवाब देने को तैयार थे लेकिन मन है कि अभी भी कुछ ख़ाली था 

और फिर चलते चलते कुछ एसे पब्लीकेशन पर नज़र पड़ी जिनकी किताबों के पीछे लिखे उनके प्राइस देखकर हमें हमारी जेब ख़ाली दिखी और मन भरा हुआ 😃


और इसी के साथ हमने शॉपिंग पूरी की और निकल लिए अपने ठिकाने की और 

आपको भी अगर विजिट करना है तो सुपरेम कोर्ट के पास गेट नंबर 10 से एंट्री लेकर २० रुपए का pass लें और वहाँ आपको NBT की फ्री बस लेने आएगी और आप पहुँच जाएँगे WORLD बुक फेयर 


इसको पूरा पढ़ने के बाद भी आपके पास वक्त है तो नीचे मैंने शब्दों को जोड़ कर कुछ वाक्य लिखे हैं, एक बार नज़र घुमा लेना 😊😍-


ये मत कहना कि सिर्फ सफेद पन्नों पर काले हर्फ पड़े किताबो में 

आसमान में ऊंचे उड़ते झूठ के काले सच खड़े किताबों में 


क्या गलियाँ, क्या मुहल्ले, कभी घूम कर देखो होता है पूरा शहर किताबों में 

पहले पहले दुनिया आपको पागल समझती है, होता है एसा जहर किताबों में 


डूबा रहता है आजकल एक बंजारा, जिसको पहले थी रस्क किताबों में

फिर उसी ने बैठकर पेड़ की छांव में,  पलटे पन्ने तो पाया अपना इश्क किताबों में 


अल्फाज तो लिखे होते हैं सभी में मगर आपके अपने ज़ज्बात मिल जाते हैं कई किताबों में 

उद , गुलाब,  कपूर बहुत से होंगे तुम्हें महकाने वाले , महकने का अंदाज अलग है नई किताबों में 


छापे खाने बंद हो जाते लेखक बर्बाद हो जाते,  कुछ न होता अगर किताबों में 

आज भी हर जुबान पर है,महान हस्तियों ने यूँ ही नहीं खपाया सर किताबों में 


✍ - @vikas_verse



आपके शुभ चिंतक - विकास + जय


आपकी भी फ्रेंड लिस्ट में कोई बुक लवर हो या ना हो शेयर सबको करना है क्यों की ये मेला सब के लिए है एक बार आकर देखें बुक्स का क्या क्रेज़ है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शराब से भी बेहतर हो

  शराब से भी बेहतर हो तुम तेरे साथ ने मुझे इस जहाँ के क़ाबिल बना दिया, इतनी ख़राब हो क्या तुम? मदहोशी पुरानी सी लगती है निगाहों में, शराब हो...