*ईश्वर प्रकृति और इन्सान*
हे प्रकृति !
कहीं पहाड़ पाक हवा को तरस रहे
कहीं आखों में दर्द के बादल बरस रहे...
चीख रही हैं शाम यहाँ रोता हुआ सवेरा हैं
अमृत भरी हवाएँ थी अब एक जहर ने धरती को घेरा है
ऐ कुदरत मुझको माफ करो कसूर ये सारा मेरा है
बहुत से लोग कहते हैं कि ये धरती सूरज का टूटा टुकड़ा है जो ठंडा हो गया और यहाँ जीवन की शुरुआत हुई मगर ये भी उस खुदा की करनी है जो आज ये दुनिया इतनी खूबसूरत हैं,
जी हाँ शुरू में तो ये टुकड़ा ही था ना चाहे किसी का भी हो और टुकड़े अधूरे होते हैं ,लेकिन खुदा ने इसे खूबसूरत बनाने की सोची
तो यहाँ शायद हवा पानी ले आया और समन्दर की सुन्दर लहरों को बना दिया
पहाड़ बना दिए, हसीन वादियाँ, बादल, झरने, नदियां बना दी...
पेड़ पौधे... वनस्पतियाँ बना दी,
शायद एक प्यारी सी दुनिया बनाना ईश्वर का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा होगा... फिर खुदा ने सोचा इसका आनंद लेने वाला कोई तो होना चाहिए... वर्ना तो मेरी ये कलाकारी व्यर्थ हो जाएगी और इसी विचार के साथ भगवान ने पशु पक्षी बना दिए और फिर बन गई ये दुनिया उत्तम से अति उत्तम, परफेक्ट...
लेकिन एक बार ईश्वर का हो गया दिमाग खराब
उसने सोचा जानवर तक तो ठीक हैं इससे आगे की सोचते हैं तो उसमे एक नई चीज़ बनानी चाही जो इस दुनिया को और भी खूबसूरत बना दे.... इसकी खूबसूरती का बखान कर सके
तो उसने बना दिया "इंसान"
मगर इस बार कुछ अलग ही सॉफ्टवेयर बना दिया
फिर इंसान ने शुरू किया इस दुनिया को और खूब सूरत बनाना
मगर वो भूल गया खुदा की बनाई इस कुदरत को,
धीरे धीरे इंसान ये समझने लगा यहाँ तो सब कुछ मैंने ही बनाया हैं
तो वो भूल गया खुदा की उस अमूल्य प्रकृति को...
और बनाते चला गया अपने पक्के रास्ते और पुल फिर रास्ते में आए प्रकृति के हर एक अंश को चीरता चला गया
इस ना समझी को देखते हुए भगवान ने भी सजाएँ देनी शुरू कर दी
जो धरती पर भूकम्प आने लगे, लहरें सुनामी बन गई , नदी बाढ़ बन गई , मंद हवाएँ तूफान बन गई, समन्दर चक्रवात में बदल गया और जब इंसान प्रकृति को खरोंचने लगा तो खुदा बीमारियों के रूप में इंसान को अंदर से कमजोर करने लगा
हालाँकि इंसान हर सजा का हल निकालता आया हैं
मगर प्रकृति और इंसानियत की इस लड़ाई में जीत प्रकृत्ति की निश्चित होती मगर
इंसानियत के हर अंतिम कतरे तक कुदरत रहम करेगी क्यों कि आखिर खुदा की बनाई हर चीज़ को नाम भी तो इंसान ने ही दिया है
सर्वशक्तिमान प्रकृति जिस नाम पर गर्व करती हैं वो नाम भी तो इंसान ने दिया हैं
इस दुनिया का हर जीव या हर प्राणी अपने जज्बात अपनी भाषा में व्यक्त करता हैं कोई दूसरा उसको समझ ना पाए ये उसकी कमी हैं... मगर जज्बात समझने के लिए भाषा लाजमी नहीं हैं
मगर एक मात्र प्राणी इंसान हैं जो इस प्रकृति का कलम उठाकर उसको शब्दों में बखान कर सकता हैं उसको गा सकता हैं उसको पढ़ सकता हैं... और उसी कलम से कुदरत के नाम एक माफ़ी नामा लिख सकता हैं
क्यों कि इस दौर में लगता हैं प्रकृति इस इंसान से कुछ ज्यादा रूठ चुकी हैं जो कि जायज भी हैं...
हे प्रकृति
कहीं पहाड़ पाक हवा को तरस रहे
कहीं आखों में दर्द के बादल बरस रहे...
चीख रही हैं शाम यहाँ रोता हुआ सवेरा हैं
अमृत भरी हवाएँ थी अब एक जहर ने धरती को घेरा है
ऐ कुदरत मुझको माफ करो कसूर ये सारा मेरा है
सब कुछ पाकर यूँ भूल गए कैसे इंसान के रिश्ते नाते हैं
नफ़रत, हिंसा की हदें हो गई अब आप प्रेम कौनसा गाते हैं
बेशक स्वाद बढ़ाओ अपना लजीज से पकवानों में
कुछ सीमाएँ लाजमी है वर्ना फर्क़ नहीं तुममे और हैवानों में
ऐ प्रकृति क्षमा करना, अब मोहब्बतें नहीं बची इन्सानो में
✍🏻 विकास वर्स (सिद्धमुख)

Article Standard Published in 2040 ✍️
जवाब देंहटाएं