मैं हर बात नहीं मान सकता भले दुनिया मुझे नापसंद करे
कोई डूबना चाहता हो तो उसे किनारे लाना बंद करे
मुझे आदत छिछली दरिया की और आगे गहरी खाही क्यों हैं
दो पल भी साथ न कट सके फिर सदियों के हमराही क्यों हैं
ना रीत तुम्हारी ठीक लगे ना ही कोई नफरत तेरे जमाने से
तुम सिर्फ जंग क्यों सारी खींच रहे हो मोहब्बत के तहखाने से
कभी पैरों में, तो कभी सिर पर इस दुनिया सा कोई गोल नहीं
ये मोह में पागल राधा सी मीरां के गीतों का कोई मोल नहीं
बेखौफ सा क्यों खोया हूँ, वो हँस हँस कर मुझको काट रहे हैं
बिखरा हुआ महफ़ूज़ नहीं लगता और समेटकर वो बाँट रहे हैं
ये दुनिया शातिर कातिल हैं और मैं अब शिकार के काबिल हूँ
मालूम नहीं भयानक है या बेखौफ हैं मंजर, मैं दुनिया में शामिल हूँ
- विकास वर्ष

Brother it really touched my heart if these are not only lines then I would love to meet u and have conversation
जवाब देंहटाएं