सोमवार, 28 जून 2021

दोस्ती औऱ रिश्ता


》》दोस्ती और रिश्ता 《《

दोस्ती वो रिश्ता हैं जिसमें कोई रिश्ता नहीं होता
और इन दोनो चीजों का ताल्लुक दरिया और समंदर जैसा हैं
दोनों एक दूसरे पर खत्म होते हैं.

जब हम friends होते हैं तो तो इंतजार में रहते हैं कि कब relationship में आ जाएं
और जब हमारा कोई रिश्ता होता हैं तो सोचते हैं कि दोस्ती हो जाए |

और मुझे ऐसा लगता हैं की ये दोस्ती से रिश्ते में और रिश्ते से दोस्ती में जो रूपांतरण हैं ना, ये  इस दुनिया की सबसे खूबसूरत
प्राकृतिक घटनाओं में से एक हैं ,

जब बाप बेटे दोस्त बनते हैं तो पता हैं क्या होता हैं
तब इंसान अपने हर सपने को भूल सकता हैं क्यों कि उस पल में एहसास ही ऐसा होता हैं
और जब दो दोस्त अपने रिश्ते का इजहार करते हैं तो पता हैं क्या होता है
तब ज्येष्ठ की गर्मी के बाद सीधा सावन आता हैं
ओह.. खैर छोड़ो ये सब..
रिश्तों को निभाने में जिंदगी लग जाती हैं मगर दोस्ती पता है, कब मुकम्मल होती हैं 
“बस दोस्त बन जाने से दोस्ती मुकम्मल हो जाती हैं”

दोस्ती में मस्ती हैं नादानी हैं...बड़े बड़े किस्सों की छोटी छोटी कहानी हैं
वहीं रिस्तों में जिम्मेदारी हैं समझदारी हैं और छोटे छोटे किस्सों की एक लंबी सी कहानी हैं
दोस्ती में एक प्यार हैं जो कभी शब्द नहीं मांगता
और रिश्ते में बंधन हैं, जो आज़ादी की क़ीमत परिभाषित करता है , .....

दोस्ती की सुबह में उठिए और रिश्तों की शामों मे ढलते रहिए
रिश्ते को दोस्ती में और दोस्ती को रिश्ते में बदलते रहिए
कदर कर जता मत
फिक्र कर दिखा मत
तुम चाहते हो कि दोस्ती बनी रहे
तो मोहब्बत कर, मगर  बता मत |

और सबसे खास बात दोस्ती और रिश्ते दोनो को खुश रखिए ये एक ही हैं |

10 टिप्‍पणियां:

शराब से भी बेहतर हो

  शराब से भी बेहतर हो तुम तेरे साथ ने मुझे इस जहाँ के क़ाबिल बना दिया, इतनी ख़राब हो क्या तुम? मदहोशी पुरानी सी लगती है निगाहों में, शराब हो...