मंगलवार, 9 नवंबर 2021

पीपल - the Witness


 🌳 पीपल 🌳

बैठो कभी इत्मिनान से यहाँ हर लम्हें में एक कहानी है
जंग और मुहब्बत का अतीत है और पीपल की जुबानी है ||

ये केवल पेड़ नहीं है
ये गवाह उन तमाम घटनाओं का
जिनका वर्णन नहीं मिलता किसी भी पन्ने पर लिखा ।

चुनिंदा प्रेम कहानीयाँ है
जो आप किसी न किसी उपन्यास में पढ़ लेते हो और आपके देश और क्षेत्र का इतिहास, जो आप  पढ़ सकते हो मोटी किताबों में,
लेकिन आपके गाँव की प्रेम कहानियाँ
जिनको नहीं मिली स्याही किसी कलम की,
और वो अस्तित्व का संघर्ष,
जो पढ़कर नहीं दोहराया जा सकता है,
इन सबको अंदर समाये हुए बहुत कुछ कहता है ये पीपल| का पेड़ 

गौर से देखो तो ये इंतजार करता नजर आता है किसी राही का जो कुछ लम्हे निकाल ले,  अपने लंबे सफर से
और  सुन ले,  इसके पत्तों से टकराती हवा को जिसमें ना सिर्फ एक धुन है,
 इनसे  बोल निकलते हैं जो आज तक आपने नहीं सुने होंगे किसी भी संगीत में |

ये न सिर्फ अतीत बतलाता है 
ये संकेत करता है आने वाले कल की ओर ,
फिर पोखर के दूसरे किनारे पर खड़े अपने भाई को गिरता देख खुद को 
और मजबूत करने की कोशिश में हर साल गवां देता अपनी एक बाजू !
सैंकड़ों बरबंटीयाँ गिराता है  इसी उम्मीद में कि पैर फैलाते गाँव और शहर के बीच बचा रहे मेरे वंश का कोई अंश |

- Vikas verse 



4 टिप्‍पणियां:

शराब से भी बेहतर हो

  शराब से भी बेहतर हो तुम तेरे साथ ने मुझे इस जहाँ के क़ाबिल बना दिया, इतनी ख़राब हो क्या तुम? मदहोशी पुरानी सी लगती है निगाहों में, शराब हो...