अच्छा मुझे ये बताओ यहाँ प्यार किस किस को हुआ है ?
मैं ये नहीं पूछ रहा कि प्यार किस किस ने किया है
मैं सिर्फ़ ये पूछ रहा हूँ प्यार किस किस को हुआ है
अरे यार आप हक़ से हाथ उठा सकते हो
मैं कोई जोक नहीं मारूँगा
बस
मुझे तो लगता है प्यार हम सबको होता है
बस काफ़ी लोग उसे एक्सप्रेस नहीं कर पाते,
बहुत लोगों को एहसास नहीं होता
आपको सबसे पहले प्यार हुआ
अपने घर से लेकिन एहसास तब हुआ जब आप घर छोड़कर हॉस्टल में आ गये थे,
और आपको प्यार हुआ है आपकी बहन से लेकिन एहसास तब हुआ जब वो ससुराल चली गई,
आपको प्यार हुआ आपके भाई से लेकिन पता तब चला जब वो अलग हो गया है,
आपको प्यार हुआ आपके शहर से या गाँव से लेकिन आपको एहसास तब हुआ जब आप नौकरी करने बड़े शहर आ गये हो,
बस यही प्रेम की परिभाषा है।
वो अपनी मौजूदगी कभी नहीं जताता कि मैं हूँ,
लेकिन जब नहीं होता तो बताता है कि,
मैं ही तो था जो था बाक़ी तो सब मोह माया थी ।
और ऐसे ही मुझे एहसास हुआ जब वो इंसान मेरी ज़िंदगी से चला गया
लेकिन यार घर शहर भई बहन ये बेशक दूर हो गये हैं मगर एक रिश्ता है इन सबके साथ, वो मैं महसूस नहीं कर पाया उसके साथ।
क्योंकि मैं कुछ भूल गया था
कि मेरा कोई मनपसंद रंग नहीं है मुझे इंद्रधनुष अच्छा लगता है लेकिन दो रंगो से मिलकर बने रंग
मुझे किसी अकेले रंग से कहीं ज़्यादा पसंद है।
मुझे काले और सफ़ेद से ज़्यादा स्लेटी रंग
ज़्यादा अच्छा लगता है
मैं बताना भूल गया था ये कि मुझे भागते रहने
और रुके रहने से ज़्यादा
रुक रुक कर चलने में ज़्यादा सुकून मिलता है।
मैं ये भी भूल गया कि तुम्हारे ठीक पहले
और ठीक बाद भले ही मैं बदला हुआ हूँ
लेकिन तुम से बहुत पहले और अब तुम से बहुत बाद में
मैं वही हूँ जो बहुत समय तक तुम्हारे साथ हूँ।
इसका ये मतलब बिलकुल नहीं की इज़हार के बिना प्यार मुकम्मल नहीं हो पाता, प्यार तो होते ही मुकम्मल हो जाता है, लेकिन क्या होता है,
जो पूरा होये बिना रह जाता है वो है रिश्ता,
रिश्ते को जनाब पूरी तवज्जो चाहिए,
इसका सिर्फ़ होने से काम नहीं चलता
मेरा भी एक रिश्ता था जिसमें मैंने इज़हार तो किया था
लेकिन आगे के कुछ क़दम नहीं रखे
और फिर मैं बहुत कुछ बताना भूल गया था
और मुझे गम ये नहीं की वो इंसान मेरे साथ नहीं है
लेकिन मलाल ये है की वो रिश्ता खो गया कहीं।

खूबसूरत
जवाब देंहटाएंवक्त बेवक्त कभी तो मिलेगा 💛
जवाब देंहटाएंजब भी मिलेगा, गर्मजोशी से मिलेगा।।
मिलेंगे राही प्यार के एक दिन जरूर
जवाब देंहटाएंये दूरियां है,मगर मंजूर किसी को नहीं
🤍🌸🤍
आजकल रिश्तों की हकीकत यही है
जवाब देंहटाएंसुन लो तो सुलझ जाते है, सुना दो तो उलझ जाते है