गुरुवार, 29 अगस्त 2024

स्त्री २ (Stree 2) film Review

 स्त्री २ की की रिलीज़ डेट का इत्तिफ़ाक़ कितना सही जब भारत में स्त्री की सुरक्षा चिंता का सबसे बड़ा विषय है 

जी हाँ, स्त्री २ एक horror एक comedy या एक fiction ड्रामा हो सकती है लेकिन मैंने जिस चश्मा से देखा मुझे ये Social issue वाली फ़िल्म लगी।


क्योंकि नजाने कितने सरकटे हैं जो आज भी हमारे समाज में समाज में आतंक फैलाये हुए हैं जिनका शिकार स्त्री होती आई है।


फ़िल्म की कहानी को पहले Part से connect किया  गया है वो चीज़ बहुत सही लगती है जैसा कहानी को लिखा गया वो एक Average Horror Movie में expected ही होता है ( जैसे शहर के बाहर एक सुनसान जगह, हीरो डरपोक होते हुए भी वहाँ अकेले जाना, गंदी सकल का भूत ) लेकिन जो कहानी का स्क्रीन प्ले है वो वो 100% है तो कहीं भी आपको बोर नहीं करती सब इतना जल्दी जल्दी होता है कि 

आप शीट पर चिपके रहते हो

ये तो होना ही था “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” जैसे टीवी सीरियल को लिखने वाले निरेन भट्ट ने ये फ़िल्म की कहानी लिखी है जो स्त्री, भेड़िया और मूँजा जैसी फ़िल्में लिख चुके हैं।

फ़िल्म देखने पर बहुत सी पुरानी कॉमेडी फ़िल्मों की याद आएगी एक जगह मेले में जब बिक्की, बिट्टू और रुद्र तीनों झांक कर देखते हैं तो हेराफेरी वाला सीन याद आता है और वहीं फिर वो नक़ली हाथी के नीचे छिपकर जाने की कोशिश करते हैं तो हलचल का सीन याद आता है

काफ़ी दिन बाद बॉलीवुड में बढ़िया कॉमेडी देखने को मिली है।




सिनेमेटोग्राफ़ी तो बहुत ही बढ़िया है पूरी तरह से हॉररर कॉमेडी चल रही है और फिर जना(अभिषेक बनर्जी) मर जाता है तो BGM पर इतना बढ़िया काम किया है कि सारी ऑडियंस के एक्सप्रेशन चेंज हो जाते हैं और जब वो मरा हुआ उठ जाता है तो फिर मूवी उसी स्टेज पर आ जाती है।

फ़िल्म की कॉमेडी में जो जान आती है वो उसके डायलॉग और actors की कॉमिक टाइमिंग और कुछ ख़ास word play

personally मुझे horror movies बनाने वाले अच्छे directors में लगती है कि वो है “भूत को किसी हथियार से ज़्यादा Love या मोहब्बत से ज़्यादा डर लगता है”,  इसमें भी जब बिक्की  स्त्री(श्रद्धा) पूछता है कि मुझे ही क्यों चुना इस से लड़ने के लिए, तो स्त्री ने कहा तुम्हारी आँखों में प्यार है जो तुम्हारी सबसे बड़ी ताक़त है।


एक्टिंग की बात करें तो सब के सब उम्दा कलाकार लेकिन इस बात मुझे लगता है रजिंदर राव अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति के आगे फाइल पद गये (थोड़े से) लेकिन श्रद्धा कुछ ख़ास काम है नहीं फ़िल्म में तो वो ठीक ही लगती है वो स्त्री कम और श्रद्धा कपूर ज़्यादा लग रही है ।

मूवी में ३/४ कैमियो है एक वरुण धवन सबको पता चल गया भेड़िया के रूप में और तमन्ना भाटिया एक और बॉलीवुड स्टार है जो आप मूवी में देखें तो ज़्यादा मज़ा आएगा


एक और डायलॉग समा यानी तमन्ना भाटिया का है जो मुझे बहुत अच्छा लगा कि “किताबें हो या अरमान कदर ना हो तो रद्दी ही होती है”।



तो at the end movie देखने लायक़ है और हर तरह के genre में fit hoti है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शराब से भी बेहतर हो

  शराब से भी बेहतर हो तुम तेरे साथ ने मुझे इस जहाँ के क़ाबिल बना दिया, इतनी ख़राब हो क्या तुम? मदहोशी पुरानी सी लगती है निगाहों में, शराब हो...