सोमवार, 24 जून 2024

सतलुज का किनारा


 

हाँ माना कि रास्ते खूबसूरत होते मंज़िल से मगर,

मगर रास्तों का वजूद भी तो मंज़िलों के होने से है ना!

भूगोल विषय में पढ़ा था हिंदुस्तान की ५ नदियों के बारे में, व्यास, रावी, सतलुज, चेनाब और झेलम बस इन्ही के किनारे नापने की तमन्ना सी हो गई थी,   और फिर सरताज के (गुरमुखी दा बेटा) गाने में सुना था ७ नदियों के बारे में उसके बोल इस तरह हैं कि - “ सिंध व्यास रावी घ्घगर सतलुज चेनाब झेलम

कल- कल जो गीत गौंदे उस शोर दे ने अखर।”

इसमें से एक सतलुज नदी जिसका एक किनारा मुझे मिल गया था इस बार, 

हिमाचल की वादियों में घूमते घूमते।  



पहाड़ों के बीच नदी में पानी के तेज बहाव से खूबसूरत कुछ नहीं लग रहा था और बदसूरत था इसके पानी के स्तर का गिरना और इसकी चौड़ाई कम होना , 

मैं शिमला सुबह १० बजे पहुँचा और तब तक सूरज नहीं निकला था और जैसे ही मैं बाइक लेकर शिमला से निकल रहा था तो,

दो चीजें थी जो एक साथ शुरू हुई एक तो ज़ोर की बारिश और दूसरी मेरे अंदर भावों का द्वंद्व था जो कि बारिश का मौसम सुंदर और  रूमानी लग रहा था लेकिन बारिश में पहाड़ी रास्तों पर राजस्थानी लड़के का बाइक चलाना थोड़ा रिस्की था !

तो मैं ब्रेकफास्ट के लिए एक restaurant में रुका तो वहाँ एक लोकल बंदे से बात कर के पता लगा कि पिछले कुछ दिनों से बहुत गर्मी पद रही है आज ही बारिश हुई है 

और एक चीज सुनकर मैं सरप्राइज था कि उसने बोला आज तक हमने घरों में पंखे नहीं लगाए इस गार्मिंके सीजन में पहली बार यहाँ पंखे बीके हैं ( शिमला में पंखों का बिकना आने वाली बहुत से प्राकृतिक घटनाओं का संकेत है)

शिमला से नार्थ साइड की ओर  मशोबरा, नालदेहरा और बसन्तपुर होते हुए मैं चाबा पहुँच जहां मुझे सतलुज का एक किनारा मिला


जैसे की पसंदीदा इंसान के पास में बैठने से वक्त पानी की तरह बह जाता है ठीक वैसे ही मैं नदी के किनारे बैठा और पता ही नहीं चला कैसे वक्त सतलुज के बहाव के साथ बह रहा है।


@विकासवर्स 






1 टिप्पणी:

  1. राजस्थानी लड़के का बाईक चलाना थोड़ा रिस्की था।
    लाइन में मात्र भूमि जो झलक दिखाई दी।
    उसके लिए मैं निशब्द हूं।

    जवाब देंहटाएं

शराब से भी बेहतर हो

  शराब से भी बेहतर हो तुम तेरे साथ ने मुझे इस जहाँ के क़ाबिल बना दिया, इतनी ख़राब हो क्या तुम? मदहोशी पुरानी सी लगती है निगाहों में, शराब हो...