शांत है समंदर और शहर में भी कोई हलचल नहीं है
कल रात समंदर में कोई सुनामी रही लगती है,
मैं किनारा हूँ मुझे दोनों तरफ़ की बातें सही लगती है
मेरा तेरा करने में ज़िंदगी गँवा दे रहे हैं लोग
मुझे तो दुनिया की हर शय
कभी राम,तो कभी रहीम लगती है
क्यूँ इतराते हैं लोग अपनी डिग्रियों पर
मुझे तो मेरे हबीब की बातें ख़ुद पूरा हकीम लगती है
चलो मैं आपको बताता हूँ कि मुझे क्या लगता है
और जो मुझे लगता है वो मैं लिख लेता हूँ
और मैं लिखता हूँ कि -
कोशिशों की हर पगडंडी पर एक खुशहाल शहर बसता है
उसी शहर के कुछ गलियों में ग़म और कुछ मोहलों में दर्द पड़ता है
और ये सब मुझे लगता है और मुझे क्या लगता है इससे किसी को क्या फ़रक पड़ता है
और शायद किसी को फ़रक पड़ता भी हो

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें