हुआ यूँ कि गलती से एक मूवी देख ली
निकले थे इवनिंग वाक पर और रास्ते में आ गया PVR लेकिन अब लगता है ये इवनिंग वॉक का मूवी में transformation बहुत अच्छी घटना थी उस दिन के लिए ,
because जो मूवी हमने देखी इसका नाम है Kill जी हाँ
पहली मूवी है जिसको इसमें विलेन के करैक्टर को निभाने वाले एक्टर के नाम से ज़्यादा पहचान मिली है कि राघव जुयाल की नयी मूवी आई है
लेकिन देखने के बाद राघव को लक्ष्य की NSG कमांडो वाली एक्टिंग थोड़ा फ़ीका कर देती है
कहानी बहुत सिंपल है लेकिन हाल फ़िल हाल बॉलीवुड के हालात देखते हुए सभी डायरेक्टर के लिए ये सबक़ है कि सिंपल कहानी से भी अच्छा सिनेमा बन सकता है
सबसे बड़ा कॉम्पलिमेंट है कि ये Original bollywood कंटेंट है जिसके रिमेक rights हॉलीवुड मूवी John wick के director Chad Stahelski ने ख़रीद लिये हैं।
ये फ़िल्म सबके लिए नहीं है और शायद मेरे लिए भी नहीं थी क्यों कि इसमें खून बहाने के अलावा कुछ नहीं है लेकिन फिर भी एक ऐसा वायलेंस जिसको देख कर दर्द तो होता है मगर नफ़रत नहीं होती वायलेंस को दिखाती एनिमल जैसी फ़िल्में भी है लेकिन वायलेंस के नज़रिए कैसे बदल जाते हैं इसका जवाब है Kill
वैसे तो किसी मारना बहुत ही घटिया क्रिया है लेकिन भारत का एक NSG commando जो फ़स गया एक ट्रेन में,
10 minutes पहले जो अपनी होने वाली प्रेमिका जो उसी ट्रेन में के साथ शादी के सपने देख रहा था और अगले ही पल किसी ने उसे चाकू मारकर ट्रेन से फेंक दिया है
तो कमांडो ने बताया है कि आप बिना हथियारों के भी कैसे कैसे मौत दे सकते हो, जिस से जान आप एक की लो और उसके पीछे 10 सिर्फ़ डर से मर जाये।
तो one man army क्या होता है ये दिखाने के लिए कोई सो कोल्ड बॉलीवुड टाइप हाइपोथेटिकल कंटेंट नहीं बनाया गया है कहीं भी ये नहीं लगता कि ये नहीं हो सकता।
कोई फ़ालतू का गाना नहीं है
कोई ज़्यादा डायलॉग बाजी नहीं फ़िल्म आपको पलक झपकाने भी नहीं देती है
राघव जुयाल की डार्क कॉमिक टाइमिंग में कोई कमी नहीं है ।
अगर फ़िल्म में कोई कमी है तो पर्सनल opinion है कि हीरो एक डायलॉग तो बोल सकता था विलन (राघव) को मारते हुए !
थियेटर से बाहर निकलते हुए अगर self defence सीखने का छोटा सा ख़्याल आपके दिमाग़ में आया है तो मूवी आपने वैसे ही दिल्ली हाई जैसी देखनी चाहिए थी।
अगर बॉलीवुड को ध्यान में रखते हुए देखा जाये तो इस मूवी को ५ स्टार मिलने चाहिए लेकिन कहानी ओरिजिनल तो है लेकिन ख़ास नहीं है लेकिन फ़िल्म का रियल एक्शन और एक ट्रेन के अंदर इसका शूट फ़िल्म की कहानी को कहीं पीछे छोड़ देता है , तो मेरी तरफ़ से ४.५ star.

Great…I am going to watch this one
जवाब देंहटाएं